विपक्षी दलों का आरोप, ‘इतिहास में पहली बार चुनाव आयुक्त को पीएमओ ने बुलाया’

नई दिल्ली| विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार देश में संस्थानों को बर्बाद करने के एक नए स्तर तक पहुंच गई है। आजाद भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ कि चुनाव आयुक्त को प्रधानमंत्री कार्यालय ने कभी बुलाया हो। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने कहा, यह अत्याचारी है। पीएमओ एक स्वतंत्र संवैधानिक प्राधिकरण को कैसे बुला सकता है? स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक अनिवार्य? इससे भी बुरी बात यह है कि चुनाव आयोग इतना लापरवाह और उपस्थित कैसे हो सकता है?

कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वो चुनाव आयोग के साथ मातहत संस्था जैसा बर्ताव कर रही है। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कुछ रिपोर्ट्स को आधार बनाते हुए कहा कानून मंत्रालय के एक अधिकारी ने एक नोट जारी किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त को इस नोट पर आपत्ति थी। इस नोट में प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीके मिश्रा के साथ होने वाली एक बैठक में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के मौजूद रहने की उम्मीद जताई गई थी।

सुरजेवाला ने कहा, बिल्ली अब बाहर आ गई है! अब तक जो फुसफुसाहट थी वो सच निकला। मुख्य चुनाव आयुक्त को प्रधानमंत्री कार्यालय ने कभी बुलाया हो, ऐसी बात आजाद भारत में कभी नहीं सुनी गई थी। चुनाव आयोग के साथ अपनी मातहत संस्था जैसा बर्ताव करना, देश के हर संस्थान को बर्बाद करने के मोदी सरकार के रिकॉर्ड की एक और कड़ी है। आजाद भारत में ऐसी बात नहीं सुनी गई थी। ”

गौरतलब है कि एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते माह 16 नवंबर को हुई बैठक से कुछ दिनों पहले चुनाव आयोग को कानून मंत्रालय के एक अधिकारी से एक असामान्य पत्र मिला था। जिसमें ये कहा गया था कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा आम मतदाता सूची को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्त की उपस्थित की ‘अपेक्षा’ की जाती है। जिसको लेकर ये पूरा विवाद है।

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

  • By TN15
  • March 14, 2026
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

  • By TN15
  • March 14, 2026
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

  • By TN15
  • March 14, 2026
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

  • By TN15
  • March 14, 2026
आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है, ईरान की जवाबी रणनीति है!

  • By TN15
  • March 14, 2026
होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है,  ईरान की जवाबी रणनीति है!