नोएडा के तीनों जोन के सार्वजनिक स्थानों पर आपरेशन स्ट्रट सेफ

ऋषि तिवारी
नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री शिव हरि मीणा के नेतृत्व में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत तीनों जोन (नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा व ग्रेटर नोएडा) में रात्रि में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध शुक्रवार 21 जून को एक दिवसीय अभियान “OPERATION STREET SAFE” चलाया गया और इस अभियान के दौरान तीनों जोन के पुलिस उपायुक्त श्री विद्या सागर मिश्र नोएडा जोन, श्रीमती सुनिति सेन्ट्रल नोएडा जोन व श्री साद मिया खान ग्रेटर नोएडा द्वारा स्वयं कमान संभालते हुये विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित पुलिस बल के साथ शराब की दुकानों के आसपास असमाजिक तत्वों की चेकिंग व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के विरूद्ध 290 भादवि के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

पुलिस उपायुक्त श्री विद्या सागर मिश्र के द्वारा नोएडा जोन के 09 थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत 40 स्थानों पर अलग-अलग चैकिंग की गयी, जिसमें 1924 व्यक्तियों को चैक किया गया जिसमें 208 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 290 भादवि में कार्यवाही की गयी। पुलिस उपायुक्त सुनिति सेन्ट्रल नोएडा के द्वारा सेन्ट्रल नोएडा जोन के 8 थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत 31 स्थानों पर अलग-अलग चैकिंग की गयी, जिसमें 1605 व्यक्तियों को चैक किया गया जिसमें 146 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 290 भादवि में कार्यवाही की गई है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?