‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब पूरे देश में बना जन आंदोलन

ऋषि तिवारी
नोएडा। देश के प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब पूरे देश में जन आंदोलन बन गया हैं। यह अभियान हमारी माँ और धरती माँ के प्रति हमारी श्रद्धा के भाव का प्रकटीकरण हैं। आज पूरे देश में हर व्यक्ति अपनी माँ और धरती माँ दोनों के नाम से पौधा लगाकर उन्हें प्रणाम कर रहा है। इसी क्रम में 28 जुलाई, रविवार को संनवर्ल्ड वनालिका, सेक्टर 107 मे बच्चों से वृक्षरोपण कार्यक्रम के तहत 100 पेड़ लगाये गये।

संनवर्ल्ड वनालिका सोसाइटी एओए की उपाध्य्क्ष मोनिका चौहान ने बताया कि पौधारोपण करने वाले सभी प्रतिभागियों से हमने आग्रह किया है कि वह अपने द्वारा लगाए गए पौधे के पालक भी बने। जैसे जैसे बच्चें बड़े होंगे वैसे वैसे पौधे बढ़कर पेड़ बनेगें और पर्यावरण को शुद्ध करेंगे।
मोनिका चौहान ने बताया कि ऐसा ही एक और कार्यक्रम 15 अगस्त को सोसाइटी के युवक व युवतियों द्वारा माँ के नाम पेड़ लगाकर सम्पन्न किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासीयों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 2 साल से लेकर 16 वर्ष के बच्चों की कार्यक्रम मे सहभागिता सराहनीय रही।
सोसाइटी सेकेट्री हेमंशु नारंग, जॉइंट सेकेट्री नितिन बंसल आदि ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
शीतल, ताहिरा, पूनम चौहान, रतना रॉय, शिल्पी बंसल, असीम भार्गव, बालेश्वर शर्मा आदि के सहयोग से ये कार्यक्रम सफल रहा।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस