एक राष्ट्र एक चुनाव से होगा देश व आमजन को लाभ : छाबड़ा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अप्रैल मंगलवार को पंहुच रहे करनाल

करनाल, (विसु)। एक देश एक चुनाव अभियान के राष्ट्रीय संयोजक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चुनाव 22 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 2 बजे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज के सभागार में प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन को सम्बोधित करने के लिए पंहुच रहे हैं।
एक देश एक चुनाव में प्रबुद्ध जन मानस की भागीदारी के बारे चर्चा हेतु भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बैठक में उपस्थित सभी को इस अभियान के हरियाणा प्रदेश संयोजक मदन मोहन छाबड़ा का मार्गदर्शन मिला।
इस अवसर पर इस अभियान के प्रदेश सह संयोजक मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि एक देश-एक चुनाव कराने से केंद्र के राजकोष की बचत होगी। क्योंकि, हर पांच साल में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनावों का भी आयोजन किया जाता है। वहीं, देश में हर साल अलग-अलग समय पर विधासनभा चुनाव होते हैं। इसकी जिम्मेदारी भारतीय निर्वाचन आयोग की होती है। एक ही समय पर चुनाव होने पर राजकोष की बचत होगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाती है और यह परिणाम जारी होने तक लागू रहती है। ऐसे में इससे विकास परियोजनाओं में देरी होती है। एक देश-एक चुनाव में ऐसा नहीं होगा और इसके अलावा चुनाव के दौरान अक्सर जांच एजेंसियों द्वारा कालेधन के उपयोग को लेकर आरोप लगते हैं। ऐसे में एक देश-एक चुनाव होने पर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय देशभर में फोर्स से लेकर विभिन्न सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। इससे उनके सरकारी काम में भी व्यवधान होता है। ऐसे में साल में एक ही बार में इस तरह की आवश्यकता पड़ेगी।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक सुखीजा ने भी अपने विचार रखे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बैठक में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव आज आमजन की सोच बन चुका है।इस कार्यक्रम में ज्यादा से प्रबुद्ध जनों की भागीदारी के लिए हमें आगे बढ़ कर काम करना है।
इस बैठक में एक देश एक चुनाव अभियान के जिला संयोजक एडवोकेट संजय मदान के अतिरिक्त जिला सह संयोजक मास्टर नरेन्द्र गौरसी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सुखीजा, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, कृष्ण लाल तनेजा, गौरव खुराना, नवीन बत्रा, मोहन लोधी, योगेन्द्र मैहला, बिट्टू सरपंच, मानव पुरी,मीनू चावला, ममता रानी, विनीत खेड़ा, जगदीश कश्यप, अमित आर्य एवं मंजू खैंची मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!