पंचायती जमीन पर बने अवैध मकान पर चला पीला पंजा

इंद्री (सुनील शर्मा)
इंद्री के गांव मटकमाजरी में बाबा बू अली शाह कलंदर की दरगाह के पास कोर्ट के आदेश पर पंचायती जमीन पर बनाए मकान को प्रशासन ने ढहा दिया। बुधवार को प्रशासन की टीम पुलिसबल के साथ पहुंची। पहले मकान से सामान बाहर निकाला गया। इसके बाद पंचायत की जमीन में बनाए मकान व शेड को तोड़ दिया। प्रशासन ने पीला पंजा चलाकर पंचायती जमीन पर को कब्जा मुक्त करवाया। कार्रवाई से पहले परिवार के सदस्यों ने मकान नहीं तोडऩे की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर पंचायती भूमि पर बने मकान को गिरा दिया गया। पंचायत अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि मटकमाजरी गांव की पंचायती भूमि पर अवैध रूप से बने मकान को गिराया गया है । अवैध कब्जे से संबंधित मामले में न्यायालय ने कब्जा खाली करवाने के आदेश पारित किए थे। जिसके उपरांत संबंधित परिवार को नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन उन्होंने पंचायती भूमि को खाली नहीं किया। जिसके बाद प्रशासन की सहायता से पंचायती भूमि को कब्जामुक्त करवाया गया है।
पंचायती जमीन में मकान बनाकर रह रहे परिवार ने बताया कि वो पिछले 25 से 30 वर्षो के इस जगह पर मकान बनाकर रह रहे हैं। हमारे परिवार को कोई नोटिस नहीं आया है। हम इस जमीन का हर महीने किराया देने के लिए तैयार हैं। लेकिन प्रशासन के अधिकारी हमारी बात नहीं सुन रहे।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!