मेट्रो कॉलेज हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च में सरकारी योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

देव मणि शुक्ल

नोएडा मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के अंतर्गत मेट्रो कॉलेज हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा में आज सरकारी योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें इनसे लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित करना था।

जिला युवा अधिकारी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यशाला में जिला उद्योग कार्यालय, बैंकिंग क्षेत्र, जिला कृषि विभाग, नाबार्ड तथा साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के अधिकारियों ने भाग लेकर युवाओं को CM युवा स्कीम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री औपचारिक सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME), बैंकिंग स्कीम, कृषि विभाग एवं नाबार्ड की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान 100 से अधिक युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की निदेशक डॉ. कनक लता, प्रधानाध्यापक डॉ. प्रवीण गौर, जिला युवा अधिकारी शिवेंद्र सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर श्रीवत्स कृष्णा, नाबार्ड की सहायक महाप्रबंधक अलका कुमारी, जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे और लीड बैंक मैनेजर राजेश कटारिया की उपस्थिति में हुआ। आयोजन में डॉ. सपना आर्य और वेदिका फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
    • TN15TN15
    • October 20, 2026

    विजयादशमी पर अधर्म पर धर्म और बुराई पर…

    Continue reading
    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

    • By TN15
    • October 20, 2026
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’