ट्रम्प के टैरिफ लगाने से गुस्साएं सीटू व किसान सभा कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का फूंका पुतला

देव मणि शुक्ल

नोएडा ट्रंप की टैरिफ धमकियों और भारत यूके सीईटीए के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, एसकेएस द्वारा 13 अगस्त 2025 को पूरे देश में राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा में विरोध दिवस मनाने के आह्वान के तहत सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू व अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुध नगर द्वारा संयुक्त रूप से किसान सभा जिला कार्यालय जैतपुर ग्रेटर नोएडा पर सभा कर जुलूस निकाल कर जैतपुर गांव के चौराहे पर ट्रंप का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
सभा व विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मजदूर किसान नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने और रूस के साथ तेल व्यापार समझौते पर दंडात्मक कर लगाने की हालिया धमकियों की कड़ी निंदा किया और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि अमेरिका के सामने घुटने टेकना बंद कर देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं।
साथ ही कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि को रेखांकित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में हुए शहीदों को नमन किया।
पुतला दहन को लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की व तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस के रवैया कि सीटू व किसान सभा के नेताओं ने कड़ी निंदा किया।
सभा व प्रदर्शन को किसान सभा जिलाध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीपीआई(एम) जिला सचिव रामसागर, किसान सभा के राष्ट्रीय वित्त सचिव कामरेड कृष्णा प्रसाद, केंद्रीय कमेटी सदस्य पुष्पेंद्र त्यागी, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के महासचिव कामरेड बैकट, सीटू दिल्ली राज्य महासचिव पीवी अनियन, सीटू जिला पदाधिकारी मुकेश कुमार राघव, रामस्वारथ, रामकिशन सिंह, टीकम सिंह, नरेंद्र पांडे, जोगिंदर सैनी, सुखलाल, किसान सभा जिला कमेटी के पदाधिकारी वीर सिंह नागर, नरेश नागर, करतार नागर, मा मुखिया सुरेंद्र यादव, कालू नागर, विजय यादव, सुशील सुनपुरा, मुकुल चौहान, मुकेश खेड़ी, जितेंद्र भाटी, संदीप भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट, ओम दत्त शर्मा, बाबा रंगीलाल, भीम खारी, सतपाल खारी, चमन मुखिया, राहुल नागर आदि ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

    Continue reading
    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

    • By TN15
    • October 19, 2026
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत