गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर 63 पुलिस ने बहलोलपुर गांव नोएडा में अवैध रूप से गैस की रिफिलिंग कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 34 घरेलू गैस सिलेंडर और रिफिलिंग करने में उपयोग होने वाला उपकरण बरामद किया है।

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य आपूर्ति निरीक्षक सोनू अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी कि सेक्टर-63 में रहने वाले अवधेश कुमार पुत्र बाबू लाल नामक व्यक्ति अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा, तथा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर रहे आरोपी को एफएनजी सर्विस रोड़ बहलोलपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच के दौरान दुकान को खोलकर देखा तो उसमें 34 घरेलू गैस सिलेन्डर, रेग्यूलेटर एवं रिफलिंग नोजिल मिले। आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी दिनों से गैस की कालाबाजारी के धंधे में संलिप्त था। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading
    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय ने आधारभूत संरचना और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश