मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार आज हुआ और और पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नए मंत्रियों ने शपथ लिया। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित हुए. बीजेपी कि ओर से कई पुराने नेता मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया तो नए को भी मौका मिला।
बीजेपी से साल 2005 से तीन बार रह चुके हैं विधायक
मगर इसमें एक नए विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को मंत्री बनाया गया है। ई. शैलेन्द्र शुरू से बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत रहे है और बीजेपी के टिकट पर साल 2005 से लगातार भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने साल 2010, 2020 और 2025 मिलाकर तीन बार जीत हासिल कर विधायक भी बने। हालांकि 2005 और 2015 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
साल 2025 में वह 30032 मतों से चुनाव जीते थे. फिर साल 2025 का मंत्रिमंडल का गठन हुआ था, उसी वक्त से उन्हें मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर हो गई थी. लेकिन उस वक्त को वे मंत्री नहीं बने और अब बीजेपी की सरकार बनी तो इंजीनियर कुमार शैलेंद्र को मंत्री बनने का मौका मिल गया है।








