मुख्यमंत्री से भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में भारतीय विदेश सेवा (IFS) के उन पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की, जो मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण चरण-2 के तहत बिहार भ्रमण पर आए थे।

इन पदाधिकारियों में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार में कार्यरत दरभंगा निवासी श्री अमित कुमार मिश्रा, ऑस्ट्रेलिया में पदस्थ सुपौल निवासी डॉ. सुशील कुमार और लाइबेरिया में पदस्थ गया निवासी श्री मनोज बिहारी वर्मा शामिल थे। उन्होंने 21 से 25 अप्रैल 2025 तक बिहार में रहकर राज्य के आर्थिक, व्यापारिक एवं वाणिज्यिक परिवेश का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान इन पदाधिकारियों ने बिहार के विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य की छवि में व्यापक सुधार हुआ है, लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है और विकास के प्रति जनमानस में उत्साह देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इन अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सचिव श्री अनुपम कुमार, श्री कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह तथा सामान्य प्रशासन विभाग की विशेष सचिव श्रीमती रचना पाटिल भी उपस्थित थीं।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी