विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक आयोजित

 शिक्षकों की समस्याओं और समाधान पर मंथन

मुजफ्फरपुर। शुक्रवार को महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में बी. आर. ए. विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नवनियुक्त सिंडिकेट सदस्य, अकादमिक परिषद् सदस्य और बुस्टा के पदाधिकारीगण शामिल हुए। सभी आगंतुकों का शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया और शिक्षकों के समक्ष आ रही समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई।

सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि “शिक्षकों को संगठित होकर आत्म गौरव और विश्वास के साथ अपनी बात रखनी होगी।” वहीं, बुस्टा अध्यक्ष डॉ. विनीता झा ने विश्वविद्यालय के विकास को शिक्षक के अकादमिक विकास से जोड़ा।

सिंडिकेट सदस्य सत्येन्द्र कुमार सिंह ने शिक्षा को छात्र केंद्रित बनाने की बात कही, जबकि डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता ने अध्यापन, अनुसंधान और मूल्यांकन को शिक्षक का मुख्य कार्य बताया। डॉ. जयकांत सिंह जय ने छात्रों को शिक्षक का आधार बताया और डॉ. सौरभ राज ने छात्र-शिक्षक संवाद की अहमियत पर बल दिया।

डॉ. राकेश कुमार ने शिक्षक को अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने की बात कही, वहीं डॉ. राकेश रंजन ने शैक्षणिक ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने की आवश्यकता जताई। डॉ. कुमारी सरोज ने शिक्षक की एकजुटता को उसकी असली ताकत बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. किरण झा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निशि कांति ने प्रस्तुत किया। मौके पर एम. डी. डी. कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी