पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिन्दू स्वाभिमान का मशाल जुलूस

-पाकिस्तान का झंडा जलाया

राजापाकर, संजय श्रीवास्तव।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 हिंदुओं की धर्म पूछकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में हिन्दू स्वाभिमान उत्तर बिहार द्वारा विदुपुर प्रखंड के गांधी चौक, विदुपुर बाजार में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के प्रांत प्रमुख भारतेंदु ऋतुराज के नेतृत्व में राष्ट्रवादियों ने हाथों में जलती मशालें लेकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला।

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए और पाकिस्तान का झंडा जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

भारतेंदु ऋतुराज ने कहा, “अब समय आ गया है कि इसी मशाल से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को जलाकर राख कर दिया जाए, तभी भारत और समूचे विश्व में शांति स्थापित हो सकेगी।” इस आक्रोश मार्च में अंजन सिंह, संजीव कुमार मुखिया, पंकज कुमार पंकज, गोपी खत्री, अंकित कुमार, रंजन कुमार, अरुण कुमार साह, सन्नी गुप्ता, रामाकांत गिरी, अरुण कुमार सिंह, विकास कुमार, विद्याभूषण सिंह, अंजनी सिंह, प्रमोद कुमार, राहुल ठाकुर, बृजमोहन कुमार, सुभाष कुमार, और छोटू सिंह राणा समेत बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी शामिल हुए।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!