ओडिशा राज्यपाल के बेटे पर लगा अफसर के साथ मारपीट का आरोप

ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के बेटे ललित कुमार की एक कर्मचारी के साथ मारपीट की खबर सामने आई है। दरअसल ओडिशा के राजभवन में तैनात एक अधिकारी ने आरोप लगाया है कि राज्यपाल रघुबर दास के बेटे ने उनके साथ मारपीट की. इसकी वजह सिर्फ यह थी कि राज्यपाल के बेटे को रेलवे स्टेशन पर लेने के लिए लग्जरी कार नहीं गई थी। राजभवन के अधिकारी बैकुंठ प्रधान राज्यपाल सचिवालय के हाउसहोल्ड सेक्शन में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर हैं। दरअसल, राजभवन के अधिकारी ने आरोप लगाया है कि राज्यपाल रघुबर दास के बेटे ललित कुमार और पांच अन्य लोगों ने 7 जुलाई की रात को पुरी में राजभवन परिसर में उन्हें थप्पड़, घूंसे और लात मारी थी, यहीं पर उन्हें राष्ट्रपति पद की तैयारियों की निगरानी के लिए तैनात किया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने इस घटना को देखा. उन्होंने फिर मुझे थप्पड़ मारे, मेरे चेहरे पर मुक्के मारे, मेरे शरीर के हर हिस्से पर लात मारी और मेरे बाएं टखने को मोड़ दिया। कुमार लगातार कह रहे थे कि अगर वे मुझे मार देंगे, तो कोई मुझे नहीं बचा सकता।

दरअसल राजभवन में कार्यरत बैकुंठ प्रधान ने राज्यपाल के प्रधान सचिव से इसकी लिखित शिकायत की है. बैकुंठ प्रधान ने अपनी शिकायत में कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रथ यात्रा के लिए दो दिवसीय दौरे 7 और 8 जुलाई पुरी दौरे पर थीं। दो दिवसीय दौरे को लेकर उनकी तैनाती पुरी राजभवन में थी। 7 जुलाई को रात करीब 11:45 बजे राज्यपाल के निजी रसोइये आकाश सिंह ने उनको बताया कि ललित कुमार उनसे मिलना चाहते हैं। बैकुंठ प्रधान ने शिकायत में कहा कि वो जैसे ही उनके कमरे में गये तो ललित उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो राज्यपाल के बेटे ने पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। प्रधान ने शिकायत में कहा है कि राज्यपाल के बेटे ने सुबह 4:30 बजे तक उसे थप्पड़ और लात-घूंसे मारे। एएसओ प्रधान का कहना है कि 8 जुलाई की सुबह राज्यपाल के प्रधान सचिव को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगायी थी। हालांकि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. शिकायत के संबंध में सचिव या राजभवन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है. इन आरोपों पर ना तो राज्यपाल रघुवर दास और न ही उनके बेटे ललित कुमार ने कोई टिप्पणी की है।

फिलहाल ओडिशा सेक्रेटेरिएट सर्विस एसोसिएशन ने राजभवन के कर्मचारी के साथ मारपीट करने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है. साथ ही रघुवर दास के बेटे के खिलाफ सख्त  कार्रवाई की मांग की है. एसोसिएशन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि ओएसएस एसोसिएशन के बैकुंठ प्रधान, एएसओ पर रथ यात्रा 2024 के दौरान राजभवन, पुरी में अपनी ड्यूटी निभाते समय कुछ बदमाशों ने शारीरिक हमला किया है. पुलिस में शिकायत पहले ही दर्ज की जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है. इसके साथ राज्यपाल के प्रधान सचिव से शिकायत की एक कॉपी भी अटैच की गयी है।  एक दूसरे एक्स पोस्ट पर लिखा कि एसोसिएशन इस घटना की कड़ी निंदा करता है. ऐसी हरकतें पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और हमारे समाज में इनका कोई स्थान नहीं है. आगे लिखा कि हम चाहते हैं कि प्रशासन का हस्तक्षेप हो, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading
    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?