रानीगंज की पिंकी मंडल ने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीती तीन स्वर्ण पदक, सम्मान समारोह आयोजित

 अनूप जोशी

रानीगंज- रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में रानीगंज एथलेटिक्स ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी रवि सिंह के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत का नाम रोशन करने वाली रानीगंज की एथलीट पिंकी मंडल को सम्मानित किया गया। हाल ही में बांग्लादेश के बंगबंधु स्टेडियम में आयोजित छह देशों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पिंकी मंडल ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर रानीगंज और भारत का नाम रोशन किया था।

इस मौके पर रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा साहज़ादा,रानीगंज उर्दू स्कूल के हेड मास्टर डॉ शाहिद हुसैन खान,मनोज केसरी, डॉक्टर के एल केसरी,आफताब जलाल के अलावा रानीगंज मॉर्निंग वॉकर्स संगठन के सभी सदस्यगण उपस्थित थे। सभी ने पिंकी मंडल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित कर ओर उनका मुंह मीठा कराया।
और भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
रानीगंज एथलेटिक्स ट्रेनिंग सेंटर पिछले लंबे समय से लोगों को प्रशिक्षण दे रहा है, जिससे वे सरकारी नौकरियों में नियुक्त हो सकें। पिंकी मंडल ने भी यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त किया था। मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि रवि सिंह की मेहनत और प्रशिक्षण का नतीजा है कि पिंकी मंडल ने बांग्लादेश में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पिंकी मंडल,जो कि खुद एक टीचर भी हैं, अपने व्यस्त समय से समय निकालकर प्रशिक्षण करती हैं और तीन स्वर्ण पदक जीतकर सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं।
पिंकी मंडल ने बताया कि उनकी उम्र एथलेटिक्स स्पर्धा में हिस्सा लेने के हिसाब से थोड़ी ज्यादा हो गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी एक सहकर्मी से सलाह ली और विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। कुचबिहार में आयोजित प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद उन्हें रवि सिंह के प्रशिक्षण केंद्र के बारे में पता चला, जहां उन्होंने प्रशिक्षण लेना शुरू किया। पिंकी मंडल ने गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता और फिर बांग्लादेश में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ रवि सिंह के बेहतरीन प्रशिक्षण और उनके परिवार के समर्थन के कारण संभव हो पाया है।

  • Related Posts

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

    दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी…

    Continue reading
    बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर तय हो जवाबदेही : अजय खरे
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    मप्र में साल भर में 50000 से भी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस