अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला अब तूल पकड़ चुका है। सपा नेताओं ने इस मामले में यूपी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले पर सपा प्रवक्ता मनोज काका ने एक्स पर डीजीपी यूपी, PMO और गृह मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा कि “राजनीति अपनी जगह पर हमारी बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त के लायक नहीं है। यूपी डीजीपी से हमारी अपील है दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। वहीं सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने सीधा बीजेपी पर आरोप लगाया है। इसके अलावा कई और नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

 

फखरुल हसन की कार्रवाई की चेतावनी

 

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने एक्स पर लिखा- “चाल चरित्र और चेहरे वाले दल के लोग जैसे ही किसी मुद्दे मे फँसते है इनको आईना दिखाया जाता है. ये अपनी राजनीति के सबसे निचले स्तर पर उतर आते हैं और समाजवादी परिवार के सदस्यों पर आमर्यादित टिप्पणी करने लगते हैं।
उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि कभी बीजेपी की मेयर हम सबके नेता आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की स्वर्गीय माता जी के बारे में बोलती है और अब बीजेपी के नेता कार्यकर्ता अपनी निचली घटिया सोच के साथ आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की बेटी के बारे मे सोशल मीडिया पे टिप्पणी कर रहे हैं। इससे पूर्व में भी बीजेपी के लोग इस तरह की टिप्पणी कर चुके हैं।

 

बीजेपी पर निचले स्तर की राजनीति का आरोप

 

फखरुल हसन चांद ने सवाल उठाया कि  सोशल मीडिया पे जिस तरह से एक के बाद एक पोस्ट लिखी गई। इसके पीछे अगर कोई ताकत है तो बीजेपी की ताकत है।
बीजेपी निचले स्तर की राजनीति कर रही है। साफ साफ सुन लो सोशल मीडिया पर समाजवादी परिवार पर लिखने वाले किसी को बख्शेंगे नहीं। एक एक पर मुकदमा दर्ज करवाएंगे थाने में नहीं लिखेगा तो 173(3) BNSS से लिखवाएंगे लेकिन किसी को बख्शेंगे नहीं. तैयार रहना कोर्ट में सामना जरूर होगा।

 

राजनीति का सबसे घटिया स्तर और मानसिक विक्षिप्तता की पराकाष्ठा- राजीव राय

 

वहीं सपा सांसद राजीव राय ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। सपा सांसद ने एक्स पर लिखा-“राजनीति का सबसे घटिया स्तर और मानसिक विक्षिप्तता की पराकाष्ठा है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के बारे में सोशल मीडिया पर भद्दे और गंदे पोस्ट किया जा रहा है और यूपी पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया. क्योंकि वो किसी बीजेपी नेता की बेटी नहीं है? शर्म करो।

  • Related Posts

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    मोदीनगर महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति, शुक्रतीर्थ द्वारा मुल्तानीमल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन