शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

इन्द्री ,08 मई (सुनील शर्मा)
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, मटक माजरी में महाविद्यालय की रेडक्रॉस इकाई द्वारा एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सेवा, स्वास्थ्य और मित्रता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी ड्यूनेंट को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई जिनका जन्म 8 मई 1828 को हुआ था। रेडक्रॉस आंदोलन के सात मूल सिद्धांतों — मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता को रेखांकित करते हुए छात्रों को इन मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रेडक्रॉस का उद्देश्य नि:स्वार्थ सेवा है जो युवाओं को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और रक्तदान जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी करें। इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम आई गिव विद जॉय, एंड द जॉय आई गिव इज ए रिवॉर्ड है, जो यह दर्शाती है कि सेवा में निहित आनंद ही सबसे बड़ा पुरस्कार है। इन गतिविधियों ने छात्रों में सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता और उत्साह को बढ़ावा दिया।
रेड क्रॉस की संयोजिका डॉ रीटा अरोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस आयोजन ने छात्रों में सेवा, स्वास्थ्य और मित्रता के मूल्यों को सुदृढ़ किया और उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों…

    Continue reading
    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली में बीजेपी की महिला मोर्चा की नई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    • By TN15
    • September 2, 2026
    किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं