Noida News : रिलायंस जिओ टीम ने मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह

एनसीआर में वाहन चालकों को किया जागरूक 

नोएडा। रिलायंस ग्रुप जहां युवाओं को रोजगार दे रहा है वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में भी बढ़चढ़ कर काम कर रहा है। सड़क सुरक्षा के लिए रिलायंस ग्रुप विशेष कार्य कर रहा है। रिलायंस ग्रुप ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एनसीआर में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया।

रिलायंस जिओ कंपनी के एनसीआर के प्रमुख रोहित वाजपेयी ने इस अभियान को लीड किया। रोहित वाजपेयी ने इस अभियान के तहत अपनी पूरी टीम को सड़क सुरक्षा की ट्रेनिंग दी। रोहित वाजपेयी ने जहां खुद सड़क सुरक्षा का प्रण लिया वहीं टेलीकॉम निर्माण करने वाली कंपनी के कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा दिलवाई।

इस सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई । नाबालिग लड़के और लड़कियों को वाहन न देने का आग्रह किया गया। नोएडा प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने रिलायंस ग्रुप के इस अभियान को खूब सराहा है। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी रविंद्र मित्तल, गौतम मदान, राम रावत, धमेंद्र यादव, गौरव अग्रवाल, मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत में फोम के एक गोदाम में भीषण…

    Continue reading
    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!