नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर से सगे भाइयों समेत 4 अरेस्ट, एयरलाइंस में नौकरी का लालच देकर 500 को ठगा

नोएडा। फेज 1 थाना पुलिस ने रविवार को एक और फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य सरगना दो सगे भाइयों समेत चार की गिरफ्तारी हुई है। ये लोग स्पाइसजेट एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर देश भर के युवाओं के साथ ठगी कर रहे थे। आरोपी 18 महीने से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। पुलिस का अनुमान है कि ये ठग अब तक 500 से अधिक लोगों से रुपये ऐंठ चुके हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन और बैंक खातों पर देशभर से एनसीआरपी पोर्टल पर 20 शिकायतें मिली है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि फेज-1 थाना पुलिस को शनिवार रात करीब 8:30 बजे गश्त के दौरान सूचना मिली कि सेक्टर-2 स्थित सी-76 बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर एक कॉल सेंटर चल रहा है, जहां से लोगों को प्राइवेट नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है।
सुदेश और बृजेश सगे भाई

सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कमरे में चार लोग अलग-अलग टेबल पर बैठकर मोबाइल फोन और लैपटॉप के जरिये लोगों से बात कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी बीसीए पास सुदेश सिंह (36), बृजेश भदौरिया (35) 12वीं पास, अर्जुन (23) 10वीं पास और मध्य प्रदेश का संदीप तिवारी (32) 12वीं है। सुदेश और बृजेश सगे भाई हैं।

पहले स्पाइसजेट में नौकरी कर चुका

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले दिल्ली में कॉल सेंटर खोलकर ठगी कर रहे थे। अब दो महीने से नोएडा में अड्डा बना लिया था। एक और गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार तिवारी पहले स्पाइसजेट में नौकरी कर चुका है। उसने दो साल पहले कंपनी छोड़ दी थी। पुलिस का मानना है कि एयरलाइन की भर्ती प्रक्रिया और दस्तावेजों की जानकारी होने के कारण वह बेरोजगार युवाओं का भरोसा आसानी से जीत लेता था। उसी ने सगे भाइयों को साथ में लेकर ठगी की साजिश की थी।

जॉब साइटों से जुटाते थे बेरोजगारों का डेटा

आरोपियों ने बताया कि बेरोजगारो का डेटा जॉब वेबसाइटों से जुटाते थे। उन्हें फोन कर स्पाइस जेट एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झासा देते। पीड़ितों के वॉट्सऐप पर फर्जी जॉब ऑफर लेटर भेज देते। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर रकम अपने बैंक खातों में ट्रासफर करा लेते। ठगी में इस्तेमाल सिम को तोड़कर फेंक देते थे। आरोपियों के मोबाइल में स्पाइसजेट के नाम से तैयार फर्जी जॉब ऑफर लेटर मिले हैं।

ठगी के लिए मजदूरों के नाम पर लिए सिम

आरोपी अर्जुन अपने गांव के लोगों को बहला-फुसलाकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता और उन्हें ठगी में इस्तेमाल करता। बदले में लोगों को कुछ रुपये देते थे। साथ ही आरोपी ने अपने दोस्तों के नाम पर भी खाते खुलवाए थे। ये लोग मजदूरों, ड्राइवर के नाम पर सिम खरीदते थे। एक सिम से करीब 10 से 15 लोगों के साथ ठगी की जाती थी। हर दिन 30 से 40 हजार रुपये ठगी करने का टारगेट रखते थे। पुलिस आरोपियो की संपत्तियों की भी जांच करेगी।

क्या क्या बरामद

8 मोबाइल फोन, एक लेनोवो थिंकपैड लैपटॉप, 9 डेबिट कार्ड, 4 यूपीआई स्मार्ट साउड बॉक्स (पेटीएम और फोनपे), 13 सिम कार्ड, तीन म्यूल अकाउंट की पासबुक मिली है। पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल फोन, सिम और बैंक खातों का मिलान एनसीआरपी पोर्टल से किया तो उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों से दर्ज 20 साइबर ठगी की शिकायतें मिली। पुलिस अन्य पीड़ितों से संपर्क कर और जानकारी जुटा रही है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    जैतपुर । किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी…

    Continue reading
    दिल्ली बारिश: 14 फ्लाइट डाइवर्ड, 100 से ज्यादा लेट, रेंग रहा ट्रैफिक
    • TN15TN15
    • August 24, 2026

    दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    • By TN15
    • August 26, 2026
    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!