नीतीश ने नोखा में लालू यादव पर कसा तंज

जब-जब मौका मिला पत्नी और बेटा-बेटी को मैदान में उतार दिया; नीतीश

राम नरेश
नोखा । विपक्ष के लोग हमारी सरकार में किए गए कार्यों की उपलब्धियों के आधार पर वोट मांग रहे हैं। उन लोगों को जब मौका मिला तो उन लोगों ने कुछ नहीं किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार 24 मई को काराकाट लोक सभाक्षेत्र के नोखा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने काराकाट से एनडीए प्रत्याशी व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोट मांगा। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जमकर हमला किया।लालू प्रसाद पर परिवारवाद का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर परिवार के लोगों को आगे बढ़ने का आरोप लगाया। कहा कि जब भी लालू यादव को मौका मिला तो पहले पत्नी, फिर बेटी, बेटा को मैदान में उतार दिया।

तेजस्वी यादव द्वारा 17 माह में नौकरी बांटने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि बहाली की प्रक्रिया उनके सरकार में पहले से प्रस्तावित थी। जिसे समय पर पूरा किया गया। लेकिन, घूम-घूम कर नौकरी देने का श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है।

नीतीश कुमार ने कहा कि लगभग 8 लाख लोगों को हमने सरकारी नौकरी दी। इसके अलावा लाखों लोगों को अलग-अलग तरीके से नियोजित किया गया। राजद के बारे में कहा कि ये लोग कुछ नहीं करते हैं। खाली अंड बंड बोलते हैं।

अपने ही परिवार के लोगों को सिर्फ आगे बढ़ाने का काम किया।कार्यक्रम में काराकाट के एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी