राजकीय अनुसूचित जाति बालिका विद्यालय की छात्राओं ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली

एक- एक वोट से होगा लोकतंत्र मजबूत

हम बच्चों का है सपना, मम्मी-पापा सब डालें वोट अपना

राम विलास
राजगीर। नालंदा लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में पर्यटक शहर राजगीर में राजकीय अम्बेडकर प्लस टू अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय, राजगीर की छात्राओं द्वारा प्राचार्य डाॅ राजीव रंजन के नेतृत्व में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। छात्राओं ने विभिन्न स्लोगनों जैसे बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो सारे मतदाता, छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान।

पांच साल में आई बारी, वोट देने को सभी करें तैयारी, मम्मी पापा मानो मेरी बात, एक जून को अवश्य करें मतदान, एक वोट की ताकत से, मजबूत सरकार बनाना है, देश के हर नागरिक का कर्तव्य है, सब काम छोड़कर पहले करें मतदान आदि के माध्यम से लोगों को एक जून को लोकतंत्र के महापर्व पर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। विद्यालय की छात्राओं द्वारा शहर में रैली एवं विभिन्न माध्यमों से नौजवानों बड़े बूढ़ों, महिलाओं सभी को जागरूक किया गया। उनके द्वारा अपने मतदान से उम्मीदवार चुने जाने के महत्व को समझा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डाॅ राजीव रंजन ने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसके लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक-एक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। एक-एक वोट से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। लोकतंत्र के महापर्व में सभी की भागीदारी होनी चाहिए। इस महापर्व को और अधिक सुंदर तरीके से मनाने के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, क्योंकि हमारी एक वोट की बदौलत भी कोई व्यक्ति चुनाव जीत या हार सकता है।

हमारा एक वोट देश के विकास को नया आयाम दे सकता है। उन्होंने कहा कि18 वर्ष के ऊपर के सभी छात्र-छात्राओं एवं व्यक्तियों को मतदान करने का अधिकार है। वोट की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि एक वोट से किस तरह अपने क्षेत्र को सही दिशा में ले जाने वाले प्रत्याशी का चुनाव कर सकते हैं।

यह रैली स्कूल परिसर से निकल कर कल्याणी नगर, अशोक नगर, छबिलापुर रोड, पटेल चौक, बस स्टैंड, धर्मशाला रोड, जेपी चौक, थाना रोड, कुंड रोड होते हुए ब्रह्मकुंड क्षेत्र का भ्रमण करते हुए छात्राओं द्वारा मतदान संबंधी नारा लगाते हुए एवं जागरूक करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। रैली में विद्यालय की शिक्षिका सुश्री कुशवाहा नम्रता कुमारी, सुश्री पूजा सिंह, सुश्री रीतु सिंह एवं सुश्री सोनी मोर्या शामिल हुईं।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी