न्यूजीलैंड की युवा सांसद ने डांस करते हुए दिया जोरदार भाषण

 

न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की 21 वर्षीय महिला सांसद हाना रावहिती माईपी-क्लार्क ने अपने पहले भाषण से व्यापक ध्यान आकर्षित किया है। दिसंबर 2023 में दिए गए शक्तिशाली संबोधन में, माओरी स्वदेशी समुदाय से संबंधित माईपी-क्लार्क ने पारंपरिक आदिवासी “हाका” या “युद्ध घोष” करके अपने लोगों का प्रतिनिधित्व किया और उनका जश्न मनाया। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अक्टूबर में निर्वाचित होकर, उन्होंने एक वरिष्ठ सांसद को पद से हटा दिया और अपने मतदाताओं के प्रति गहरी प्रतिबद्धता जताते हुए घोषणा की, “मैं आपके लिए मर जाऊंगी… लेकिन मैं आपके लिए जीऊंगी भी।”
न्यूज़ीलैंड की अब तक की सबसे युवा सांसद हाना रहिती माइपे-क्लार्क आज बहुत चर्चा में हैं. वजह ये है कि उन्होंने संसद में माओरी संस्कृति का डांस ‘हाका’ परफॉर्म करते हुए अपना मुद्दा उठाया. बता दें कि हाका एक युद्धगीत होता है जिसे पूरी ताकत और भाव-भंगिमाओं के साथ प्रस्तुत किया जाता है.
उन्होंने सभी तामारिकी माओरी को समर्पित एक शक्तिशाली भाषण देते हुए इस पारंपरिक ‘वार क्राई’ का प्रदर्शन किया. संसद में बड़ी संख्या में लोगों ने इसे उनके पीछे दोहराया. जो लोग हाका को अच्छी तरह नहीं समझते वह उनकी चेहरे के एक्सप्रेशन से इतना तो आसानी से समझ सकते हैं कि वे अपने भाषण के जरिए गरज रही हैं. वीडियो में उनके चेहरे की भाव भंगिमा डरा देने वाली है. ये दुनियाभर की संसदों में अपने तरह का पहला भाषण है.

आइये जानते है की हाना कौन हैं हाना न्‍यूजीलैंड के मूल निवासियों में शामिल माओरी जाति से हैं. हाना न्‍यूजीलैंड के एओटेरोवा से चुनी गई हैं. हाना बीते साल अक्टूबर में ही सांसद बनी थीं. उन्‍होंने एक अन्य महिला नेता नानाइया महूता को हराकर चुनाव जीता था. नानाइया इस सीट पर 2008 जीतते आ रहे थे. नानाइया साल 1996 से सांसद थीं. 1853 के बाद पहली बार हाना देश की सबसे युवा सांसद बनी हैं. हाना न्‍यूजीलैंड के मूल निवासियों के अधिकारों के लिए लड़ती रही हैं. लड़ रही हैं. हाना के पिता तैतिमू मैपी माओरी समुदाय से ताल्‍लुक रखते हैं और वह नगा तमातोआ ग्रुप से जुड़े हैं.

  • Related Posts

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading
    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!