नेपाल : कमला नदी में पुल निर्माण हेतु आमरण अनशन शुरू

दीपक/मधुकर 

जनकपुरधाम। धनुषा तथा सिरहा जिला को जोड़ने वाली हुलाकी (पोस्टल)राजमार्ग पर कमला नदी में पुल निर्माण हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने तीन दिनों से दस लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं।आमरण अनशन के समर्थन में विधायक रामाशीष यादव, दीपेंद्र ठाकुर, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबु प्रसाद साह सहित कई नेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता अनशनकारी के समर्थन में आमरण अनशन स्थल पर पहुंच कर समर्थन जता रहे हैं।
आमरण अनशन पर कमला पुल निर्माण समिति के संयोजक ई.प्रवीण कुमार यादव, सिरहा नगरपालिका बार्ड 4के बार्ड अध्यक्ष शमशाद आलम, शैलेन्द्र यादव,भोगेन्द्र यादव, सिरहा नगरपालिका बार्ड 6के के बार्डाध्यक्ष इंद्रजीत यादव,औरही गांव पालिका बार्ड4के बार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, औरही गांव पालिका 3के बार्ड अध्यक्ष जीवछ प्रसाद यादव, शिवशंकर यादव, मनीष कुमार यादव, रुपेश कुमार यादव हैं।
आमरण अनशन से पूर्व कमला पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष ई.प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा था।जिसमें चेतावनी दी गयी थी कि एक सप्ताह के अंदर केन्द्र सरकार की पहल पर पुल निर्माण नहीं हुआ तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया था सिर्फ उद्घाटन करना था लेकिन दो साल पहले पुल का एक हिस्सा टूट गया है।पुल निर्माण नहीं होने से धनुषा तथा सिरहा जिला के दो लाख से अधिक लोगों को जान में जोखिम में डालकर चचरी पुल से पैदल तथा बाइक से गुजरना पड़ता है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026