दीपक/मधुकर
जनकपुरधाम। धनुषा तथा सिरहा जिला को जोड़ने वाली हुलाकी (पोस्टल)राजमार्ग पर कमला नदी में पुल निर्माण हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने तीन दिनों से दस लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं।आमरण अनशन के समर्थन में विधायक रामाशीष यादव, दीपेंद्र ठाकुर, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबु प्रसाद साह सहित कई नेता तथा सामाजिक कार्यकर्ता अनशनकारी के समर्थन में आमरण अनशन स्थल पर पहुंच कर समर्थन जता रहे हैं।
आमरण अनशन पर कमला पुल निर्माण समिति के संयोजक ई.प्रवीण कुमार यादव, सिरहा नगरपालिका बार्ड 4के बार्ड अध्यक्ष शमशाद आलम, शैलेन्द्र यादव,भोगेन्द्र यादव, सिरहा नगरपालिका बार्ड 6के के बार्डाध्यक्ष इंद्रजीत यादव,औरही गांव पालिका बार्ड4के बार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, औरही गांव पालिका 3के बार्ड अध्यक्ष जीवछ प्रसाद यादव, शिवशंकर यादव, मनीष कुमार यादव, रुपेश कुमार यादव हैं।
आमरण अनशन से पूर्व कमला पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष ई.प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा था।जिसमें चेतावनी दी गयी थी कि एक सप्ताह के अंदर केन्द्र सरकार की पहल पर पुल निर्माण नहीं हुआ तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया था सिर्फ उद्घाटन करना था लेकिन दो साल पहले पुल का एक हिस्सा टूट गया है।पुल निर्माण नहीं होने से धनुषा तथा सिरहा जिला के दो लाख से अधिक लोगों को जान में जोखिम में डालकर चचरी पुल से पैदल तथा बाइक से गुजरना पड़ता है।

