नशे के विरुद्ध एनसीबी हरियाणा का अभियान-नशा मुक्त हो मानव, यही स्वस्थ जीवन की पहचान

ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को किया नशे से दूर रहने के लिए जागरूक, शिक्षकों के साथ अलग से वार्तालाप कर दिए टिप्स

करनाल, (विसु)। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख/ पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुरी कुमार के मार्गदर्शन में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल के साधन का प्रयोग करते हुए हरियाणा के अलग अलग शहरों में नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। आज वे करनाल ज़िले के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय घरौंड़ा में पहुंचे और प्राचार्य इंद्रजीत कालिया की अध्यक्षता में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 217 वां और 218 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य है, शिक्षा है अच्छा व्यवहार है और अच्छा चरित्र है। चरित्र निर्माण पर बल देते हुए डॉ. वर्मा ने नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे के आगमन, निर्माण, सेवन और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से व्याख्या करते हुए बताया कि नशा मनुष्य के लिए किसी भी रूप में लाभकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित नशा मनुष्य के जीवन में विष के समान कष्टदायक है जो मृत्यु का कारण बनता है। अनेक उदाहरण और काव्य के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे जैसी भयानक बुराई से दूर रहने का प्रण करवाया गया। उन्होंने बताया कि नशा छोड़ने के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल में निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर पर नशे की तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गुप्त सूचनाएं देने के लिए कहा। अंत में शपथ ग्रहण करवाई और शिक्षकों के साथ अलग से नशे जैसे गंभीर विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि उनकी इस कार्य के लिए घर और विद्यालय में अधिक जिम्मेदारी है और उन्हें किस प्रकार अपने दायित्व का निर्वहन करना है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

    आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था