यातायात प्रबंधन में लापरवाही पर पुलिस कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। 25 से 29 तक एक्सपो मार्ट में CPHI and PMEC -24 चल रहा है। जिसमें ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहे CPHI & PMEC-24 इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान यातायात प्रबंधन में लापरवाही के हालात बिगाड़ दिए गए है। बता दे कि इंटरनेशनल ट्रेड शो के कारण एक्सप्रेस वे से एक्स्पोमार्ट तक जाम की समस्या को सही ढंग से निस्तारण न करने एवं जाम के निस्तारण की ड्रिल के प्रोटोकॉल को अमल न करने एवं इस ट्रेड शो में यातायात प्रबंधन में लापरवाही रखने के कारण पुुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के द्वारा तत्काल प्रभाव से पुलिस उपायुक्त यातायात श्री यमुना प्रसाद को यातायात पुलिस उपायुक्त के कार्यों से मुक्त करते हुए पुलिस उपायुक्त पुलिस लाइन्स नियुक्त किया गया है तथा तत्काल प्रभाव से पुलिस उपायुक्त पुलिस लाइन लखन सिंह यादव को पुलिस उपायुक्त यातायात नियुक्त किया गया है और अन्य अधिकारियों पर भी गाज गिर गई है।

बता दे कि यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस कमिश्नर ने लखन यादव को यातायात विभाग का नया पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया है और संजीव कुमार बिश्नोई को भी यातायात पुलिस में एसीपी के पद पर नियुक्त किया गया है। नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए पुलिस कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यातायात प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो और सड़क हादसों में कमी लाई जाए। इस बदलाव के बाद अब देखना होगा कि यातायात विभाग में सुधार के लिए उठाए गए ये कदम कितने प्रभावी साबित होते हैं। शहर के लोगों को भी बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की उम्मीद है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू