AAP सांसद राघव चड्ढा पर नवजोत कौर सिद्धू बोलीं, ‘उन्होंने अच्छे मुद्दे उठाए लेकिन…’

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने बुधवार (8 अप्रैल) को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. वो पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी का ऐलान कर चुकी हैं. पार्टी का नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी है. चंडीगढ़ में जब वो मीडिया से बातचीत कर रही थीं तो उनसे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बारे में पूछा गया. राघव चड्ढा को हाल ही में आप ने राज्यसभा उपनेता के पद से हटा दिया. राघव ने पलटवार किया तो आप ने भी हमलों की झड़ी लगा दी.

 

राघव चड्ढा ने मुद्दे बहुत अच्छे उठाए- नवजोत कौर

 

राघव चड्ढा से जुड़े सवाल पर नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, “मुझे लगता है कि राघव चड्ढा अच्छे इंसान हैं लेकिन उन्हें जो करना हैं करें, मुझे नहीं पता. उन्होंने मुद्दे बहुत अच्छे उठाए. चाहें मोदी हों, राहुल गांधी हों या प्रियंका गांधी हों, जो अच्छा काम करेंगे, मैं सराहना करूंगी.”

 

भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का CM चेहरा होंगी नवजोत कौर

 

भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के बार में बताते हुए उन्होंने कहा, “ये 2015 से पहले से कैंची के सिंबल पर थी. ये नई पार्टी नहीं है. हर स्टेट में इसकी इकाई है.” जब उनसे पूछा गया कि विधानसभा चुनाव में सीएम का चेहरा आप होंगी तो उन्होंने हां में जवाब दिया.

क्या इस पार्टी से नवजोत सिंह सिद्धू का कोई संबंध है, इस पर उन्होंने कहा, “बिल्कुल नहीं. अभी वो अपने टीवी का काम कर रहे हैं. 2022 के बाद उनको न किसी मीटिंग में बुलाया गया, न उनको पूछा गया.”

राघव चड्ढा विवाद पर तरविंदर मारवाह का AAP पर हमला, ‘सांसद को रोकना पार्टी के अधिकार में नहीं’

 

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी से बहुत प्यार- नवजोत कौर

 

नवजोत कौर सिद्धू ने आगे कहा, “मैं राहुल गांधी को आज भी भाई और प्रियंका गांधी को बहन मानती हूं. मुझे उनसे बहुत प्यार है. मोदी जी के लिए इज्जत है. मेरी इज्जत सबके लिए है. सुखबीर सिंह बादल के लिए है, भगवंत मान के लिए है, सिर्फ अच्छे काम के लिए है. जो गलत है वो गलत है. मेरे में भी गलती होगी. मैं लोगों का अच्छा पक्ष देखती हूं. मैं उनको (राहुल गांधी) को बहुत कोशिश की कि आपके पंजाब में क्या हो रहा है लेकिन मुझे कोई सुनने वाला ही नहीं था. केसी वेणुगोपाल जी ने राहुल गांधी से नहीं मिलाया.”

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’