नीतीश कुमार के राज्यसभा के शपथ पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान!

नई दिल्ली। नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो चाहता था कि वो प्रधानमंत्री के रूप में रिटायर हों। हमारे इंडिया गठबंधन के बहुत सारे साथियों की कोशिश थी कि वो प्रधानमंत्री बनकर रिटायर होते, लेकिन अब सुनने में आ रहा है और लग रहा है कि राज्यसभा के सदस्य के रूप में वो रिटायर हो जाएंगे। सोचिए बीजेपी ने कितना बड़ा धोखा उन्हें दिया है। उनके लोगों के साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है।

जहां पीड़ा है, वहां पीडीए है- अखिलेश यादव

शुक्रवार को जयपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में ये बात कही। .उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां बीजेपी है वहां पीड़ा है, जहां पीड़ा है वहां पीडीए है. उन्होंने कहा, “मैं यहां पीडीए की पौध भी लगाने आया हूं।

बीजेपी के नेता पीछे मुड़कर नहीं देखते- अखिलेश यादव

बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी के घोषणापत्र पर उन्होंने कहा, “बीजेपी के नेताओं में एक बात बहुत अच्छी है कि वो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते। वो जो बात एक बार कह देते हैं, वो पूरी हुई है या नहीं हुई है, उसकी तरफ नहीं देखते हैं। कभी उन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी. लेकिन महंगाई का हिसाब लगाएं तो किसान की आय कितनी बढ़ी होगी?”

डबल इंजन को लोग आपस में टकरा रहे- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “डबल इंजन के लोग एक दूसरे की रफ्तार को नहीं बढ़ा रहे बल्कि इनमें टकराव दिखता है। एक ही पटरी पर आमने सामने लड़ रहे हैं. हमें और आपको सपना दिखाया था कि विश्व गुरु बन जाएंगे। अगर प्रधानमंत्री चाहते, इजरायल दौरे के बाद वो ईरान में उतर जाते, जैसे पाकिस्तान में उतर गए थे तो शायद दुनिया आज उन्हें विश्वगुरु के रूप में पहचानती. लेकिन अब तो पाकिस्तान के चाचा वो सब चीजें कर रहे हैं जो विश्वगुरु जी को करना चाहिए था।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी