किसान विरोधी बजट, FTA और कानूनों के खिलाफ देशव्यापी आक्रोश

केंद्रीय बजट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सरकार की प्राथमिकता किसान नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट और विदेशी बाजार हैं। देश का अन्नदाता आज भी आय सुरक्षा, लागत नियंत्रण और कानूनी MSP की मांग कर रहा है, लेकिन बजट में किसानों को सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं। यूरोपीय संघ (EU) के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता भारतीय किसानों की आजीविका पर सीधा हमला है। यूरोप के किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारत का किसान कर्ज, महंगाई और प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। ऐसे में विदेशी कृषि उत्पादों के लिए बाजार खोलना देश के किसानों को बर्बादी की ओर धकेलना है। यह समझौता खेती को लाभ नहीं, संकट देगा।
बिजली अधिनियम में प्रस्तावित बदलाव कृषि पर आर्थिक बोझ बढ़ाने की साजिश है। खेती पहले ही महंगी हो चुकी है — डीजल, खाद, बीज सब महंगे हैं। अगर बिजली भी बाजार के हवाले कर दी गई तो छोटे किसान खेती छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे।
बीज कानून में बदलाव किसानों की बीज स्वतंत्रता पर हमला है। सदियों से किसान अपने बीज बचाता आया है। अब बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बीज पर नियंत्रण देना, किसानों को कंपनियों का गुलाम बनाने जैसा है। यह खेती की आत्मनिर्भरता खत्म करने की दिशा में कदम है।
किसान आंदोलन साफ कहना चाहता है:
कानूनी MSP दो
कर्ज मुक्ति दो
खेती की लागत कम करो
बीज और बिजली पर कॉर्पोरेट कब्जा बंद करो
अगर सरकार ने किसानों की आवाज नहीं सुनी, तो देशव्यापी आंदोलन तेज होगा। किसान चुप नहीं बैठेगा। अन्नदाता अपने अधिकार लेकर रहेगा।
किसान एकता जिंदाबाद
संघर्ष ही समाधान है।

  • Related Posts

    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    भारतीय राजनीति में एक नया शास्त्र लिखा जा…

    Continue reading
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    जरूरी यह नहीं है कि हम हर ख्वाब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला