राष्ट्रीय उपकार मोर्चा ने सहारा पर लगाया दिल्ली हाई कोर्ट की अवमानना करने का आरोप! 

 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-प्रतिबंध के बावजूद पैसा जमा कर रही है सहारा इंडिया, भाकियू के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भेजा सहारा पर कार्रवाई कर भुगतान कराने की मांग का ज्ञापन 

द न्यूज 15 

लखनऊ/संतकबीरनगर। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र दिवाकर ने सहारा इंडिया पर कोर्ट की अवमानना करने का आरोप लगाया है। दिनेश चंद्र दिवाकर का कहना है कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशानुसार सहारा के तीन सोसाइटीज को रिन्यूअल या नये व्यवसाय लेने पर रोक लगी है। इन सबके बावजूद सोसाइटीज के पैसे को नये कंपनी के नाम एडवांस के रूप में लेकर दिखाकर लिया जा रहा है। उनका कहना है कि कानून की आंख में धूल झोंक कर सादे पेपर पर रसीद काटी जा रही है। मतलब सहारा समूह कानून व्यवस्था की खुलेआम अवहेलना कर रहा है।  दिनेश चंद्र दिवाकर का कहना है कि 1978 में मात्र ₹2000 की पूंजी से शुरू होने वाली कंपनी का मुखिया सुब्रत राय, स्वप्ना राय, डिप्टी चेयरमैन ओपी श्रीवास्तव ने फर्जी कंपनियों का गठन कर  तमाम व्यवसाय विदेशों में बढ़ा लिए और देश की करोड़ों करोड़ जनता के साथ  विश्वासघात किया।  उनका कहना है कि लाखों शिकायतों के बाद भी सुब्रत राय पर सरकार ठोस कार्रवाई करने से कतरा क्यों रही है?  देश के बड़े मीडिया चैनल और अखबार लोगों के बीच में इसे उजागर करने के बजाय चुप्पी क्यों साध रखे हैं?

उन्होंने कहा है कि आज जब देने की बारी आई है तो सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय व ओपी श्रीवास्तव डिप्टी चेयरमैन लिखित बयान दे रहे हैं कि सहारा इंडिया की सोसाइटियों में हम कुछ नहीं हैं। तो फिर सोसायटियों का पैसा उन्होंने उठाकर एंबी वैली और विदेशों में लगा दिया। उनका कहना है कि सहारा कहता है कि 2253 करोड रुपए सोसायटियों का पैसा सेबी खाते में जमा करने के लिए क्यों लिया गया? कंपनी कहती है कि शिकायत मात्र 0.006%ही है। जब कंपनी के पास देनदारी कि 3 गुना से अधिक संपत्ति है तो फिर एक गुना दे कर दो गुना बचा क्यों नहीं लेते हैं ? जब इतने कम शिकायत का निस्तारण सहारा समूह नहीं कर पा रही है। तो पूरी देनदारी कैसे दे पायेंगे? उन्होंने कहा है कि सहारा समूह और समूह के अधिकारियों अब तो देश को धोखा देना बंद करो। उन्होंने आरोप लगाया कि सहारा इंडिया देश की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है और मोदी जिम्मेदार मौन है ? उधर राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद दिवाकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राधेश्याम सोनी, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ नगर राजू लाल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संतकबीरनगर अरविंद कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, उमेश चंद्र निषाद  व भारतीय किसान यूनियन  सिद्धार्थनगर के पदाधिकारी व सदस्यों ने सहारा से ठगी पीड़ित किसानों और मजदूरों के फंसे करोड़ों  रुपए शीघ्र दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सहारा पर कार्रवाई करने लोगों का भुगतान दिलाने दिलाने की अपील की है।

Related Posts

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026
  • TN15TN15
  • November 17, 2026

नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान भी प्रदान किया…

Continue reading
इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन
  • TN15TN15
  • November 16, 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयोग के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

  • By TN15
  • November 23, 2026
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

  • By TN15
  • November 23, 2026
भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

  • By TN15
  • November 23, 2026
श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा