National Herald Case : ED को मिली संदिग्ध लेनदेन की जानकारी, फिर तलब होंगे सोनिया और राहुल गांधी?

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बता दें नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय को जांच के दौरान यंग इंडियन में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है। लेकिन इसके लेकर अभी तक एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कंपनी से जुड़े कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के लिए फिर से तलब किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि यंग इंडियन में ‘संदिग्ध लेनदेन’ की बात पता लगी है। उन्होंने कहा कि शेल कंपनियों के जरिए 4-5 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। साथ ही यह भी बताया कि ईडी इन शेल कंपनियों के मालिक/शेयर धारकों/निदेशकों के बयान दर्ज कर चुकी है।

दोबारा भेजा जाएगा समन

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया है कि पवन बंसल, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी सहित यंग इंडियन के सभी पदाधिकारियों को दोबारा समन भेजे जाएंगे। सोनिया और राहुल यंग इंडियन के प्रमोटर्स में शामिल हैं। साथ ही उनके पास सबसे ज्यादा शेयर्स भी हैं। यह मामला नेशनल हेराल्ड अखबार के मालिक यंग इंडियन में कथित आर्थिक अनियमितताओं की जांच से जुड़ा हुआ है। एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) इस अखबार को प्रकाशित करते हैं। (साभार : जनहित टाइम्स )

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी