UP Politics : मैनपुरी में दो बहूओं के बीच छिड़ेगी जंग ?

डिंपल के खिलाफ बीजेपी से अर्पणा यादव के चुनाव लड़ने की अटकलें, कयास लगाये जा रहे हैं कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर होने वाले उप चुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के सामने बीजेपी अर्पणा यादव को मैदान में उतार सकती है।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद फाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर ५ दिसंबर को होने वाले उप चुनाव में बीजेपी अर्पणा यादव पर दांव लगा सकती है। अगर ऐसा होता है तो समाजवादी पार्टी की इस परंपरागत सीट पर नेताजी की दो बहुएं आमने-सामने होंगी। दरअसल समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को खड़ा किया है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव को उम्मदीवार बना सकती है।

कौन हैं अर्पणा यादव ?

अर्पणा यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अर्पणा ने साल २०१७ में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थी। बाद में अर्पणा यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया। अर्पणा लखनऊ से सरोजनीनगर इलाके में जीव आश्रम नाम का एक एक एनजीओ चलाती हैं, जहां गाय, भैंस और कुत्तों की देखभाल की जाती है। अर्पणा यादव के पिता पत्रकार हैं पूर्व राज्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं।
अगर बीजेपी मैनपुरी सीट से अर्पणा यादव को मैदान में उतारती है तो ये चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा। फिर देखने वाली बात होगी कि मुलायम सिंह यादव के भाई शिव पाल यादव किसका साथ देते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि अगर ये सियासी समीकरण बनते हैं तो शिवपाल यादव डिंपल की बजाय अर्पणा यादव का साथ देंगे। इसके साथ ही पिछले दिनों ये अटकलें भी चल रही थी कि बीजेपी मैनपुरी सीट से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि ये सिर्फ कयास हैं। बीजेपी ने अभी तक मैनपुरी सीट पर उम्मीदवार पर पत्ते नहीं खोले हैं।

 

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी