संस्कृति ज्ञान महा अभियान से जागेगी राष्ट्रीय चेतना: छठु साह

जमालपुर । विद्या भारती द्वारा संचालित ‘संस्कृति ज्ञान महा अभियान’ को लेकर शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य सहित सभी आचार्य-आचार्याएं शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य छठु साह ने कहा कि “संस्कृति समाज की आत्मा है। विद्यार्थियों को भारतीय परंपरा आधारित दृष्टिकोण से समृद्ध करना राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान केवल शैक्षणिक गतिविधि नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक जनजागरण अभियान है।”

विद्यालय समिति के सचिव चंद्रशेखर खेतान ने कहा कि विद्या भारती हमेशा शिक्षा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ती आई है और यह अभियान उसी सोच का विस्तार है। समिति इसे सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।

कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह ने जानकारी दी कि अभियान के तहत भारतीय संस्कृति से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता एवं अभिव्यक्ति कौशल विकसित होगा।

उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मगौरव, नैतिकता और राष्ट्रीय चेतना का विकास करना है। उन्होंने बताया कि सभी आचार्यों को विभिन्न गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान की शुरुआत विद्यालय स्तर से की जाएगी और इसे नगर एवं क्षेत्रीय स्तर तक विस्तार देने का लक्ष्य है।

बैठक के अंत में सभी ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह भी निर्णय हुआ कि विद्यालय में नियमित रूप से भारतीय परंपरा पर आधारित गतिविधियाँ चलाई जाएंगी ताकि विद्यार्थियों के व्यवहार एवं सोच में सांस्कृतिक मूल्यों का समावेश हो।

इस अवसर पर समिति सदस्य उदय कुमार, शैल कुमारी, सरस्वती शिशु मंदिर मुंगेरपथ की प्रधानाचार्या किरण कुमारी समेत सभी आचार्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे