सुगौली में पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

 दो आग्नेयास्त्र व कारतूस बरामद

मोतिहारी । जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन अपराधियों को सुगौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार सुगौली थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए थाना क्षेत्र के सरगम सिनेमा रोड स्थित एक मकान में कुछ अपराधी जमे हुए हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस अधिकारी व पुलिस बल के साथ सूचना स्थल पर छापेमारी कर दी। जिसमे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से दो पिस्टल व आधा दर्जन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों बदमाशो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस निरीक्षक अशोक पांडेय व थानाध्यक्ष ने गहन पूछताछ में कई सुराग मिलने की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक करवाई में जुटी हुई है। इस मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के नया टोला हरपुर गांव निवासी मनोज यादव के पुत्र पंकज कुमार, उसी गांव के कृपा शंकर प्रसाद यादव के पुत्र अभय कुमार उर्फ बिट्टू कुमार एवं कोटवा थाना क्षेत्र के कझिया गांव निवासी सर्वजीत राय के पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में हुई है । पुलिस अग्रतर करवाई में जुटी हुई है। छापामारी दल में सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड, अंचल पुलिस निरक्षक अशोक कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज, डी आई यू की टीम शामिल थे ।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी