करोड़ों लोगों को अंधकार से निकालने की एकमात्र उम्मीद हैं नरेंद्र मोदी : चिराग

राम नरेश
पटना । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा उनके नेता और पिता रामविलास पासवान ने उस घर में दीया जलाने का सपना देखा था, जहां सदियों से अंधेरा हैं। ‘मुझे लगता है कि उनके इस सपने को, गरीबों के घर में दीया जलाने के लक्ष्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करेंगे’। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी करोड़ों लोगों को अंधकार से निकालने की एकमात्र उम्मीद है।

नई दिल्ली में शुक्रवार को एनडीए की बैठक में चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी को समर्थन देने का ऐलान किया।
चिराग पासवान ने कहा कि यह कोई सामान्य बात नहीं है, कि लगातार तीसरी बार एनडीए को इतनी बड़ी जीत मिली है। हम लोग जब क्षेत्र में जाते थे तो आपके नाम पर लोगों में गजब का उत्साह दिखता था।

यह हम सबके लिए गर्व की बात है हमारे पास ऐसा नेता है जिसको लेकर जनता में ऐसा उत्साह और विश्वास है। आपकी वजह से ही आज दुनिया में हम गर्व से कहते हैं कि भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत की जनता को आप पर पूरा भरोसा है। आपमें वह इच्छा शक्ति है कि गांव और शहर की दूरी को खत्म कर सकते हैं।

आप ही गरीबी को खत्म कर सकते हैं। आपमें इच्छा शक्ति है कि आप भारत को 2047 तक विकसित देश बना सकते हैं। आप हमें भारत को विकसित देश बनाने की ओर ले सकते हैं।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी