बिहार में काम हुआ है और बचा हुआ भी काम अब हो ही जाएगा : नीतीश

अभिजीत पाण्डेय

पटना । एनडीए संसदीय दल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर जेडीयू अपना समर्थन देती है। इस बार हर राज्य का जो कुछ भी बचा हुआ काम है, उसे पीएम मोदी पूरा करेंगे। बिहार का तो सब होइये जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि अब हम कहीं और जाने वाले नहीं हैं, अब तो मोदी जी जो कहेंगे वैसा ही होगा। इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार जो थोड़ा-बहुत इधर-उधर हो गया है, अगली बार वो सबकुछ समेट लिया जाएगा। हमलोग के पास आ जाएगा। चिंता करने की जरूरत नहीं है।

नीतीश कुमार ने कहा कि देश में बहुत काम हुआ है और आगे भी होते रहेगा। बिहार में भी काम हुआ है और अब यही उम्मीद है कि बचा हुआ भी काम अब हो ही जाएगा। विपक्ष के सब लोग बिना मतलब की बात कर रहे हैं। आज तक उन्होंने कोई काम नहीं किया है। मोदी जी को जो मौका मिला है, उससे उन लोगों के लिए आगे कोई गुंजाइश नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि इस बार जो थोड़ा इधर-उधर हुआ है अगली बार सब खत्म हो जाएगा।

बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव पेश किया था। बारी-बारी से एनडीए नेताओं को भी बोलने का मौका मिला। इस बैठक में सबसे अधिक महफिल नीतीश कुमार ने लूटी। विपक्ष की उम्मीदों (पलटने) को भी तोड़ दिया।उन्होंने कहा हम तो चाहते हैं कि पीएम मोदी रविवार के बदले आज ही शपथ ग्रहण कर लें।

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पक्ष में अपनी पार्टी का समर्थन जताते हुए कहा कि 10 साल से ये प्रधानमंत्री हैं और इन्होंने देश की खूब सेवा की। विपक्षी दलों ने आज तक देश के लिए कुछ नहीं किया। पीएम मोदी ने बहुत कुछ किया है और आगे भी आपको जो भी करना है करिए, हम आपके साथ हैं। बिहार का तो सब होइये जाएगा। मैं तो चाहता हूं, आज ही शपथ ग्रहण कर काम शुरू कर दीजिए।

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी