मैसूर रेल हादसे के यात्री पहुंचे दरभंगा, सुनाई आपबीती

 ‘बोगी के ऊपर बोगी थी,चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई थी’

 दरभंगा। मैसूर से दरभंगा आ रही बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकरा जाने के बाद आज स्पेशल ट्रेन से यात्री दरभंगा पहुचे। दरभंगा जंक्शन स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वहीं यात्रियों ने घटनास्थल के पास के स्थानीय लोग और रेलवे प्रशासन को धन्यवाद दिया। यात्रियों ने कहा कि रेलवे ने बहुत ध्यान रखा। तुरंत मदद पंहुचाई और यहां तक भी बहुत ध्यान रखते हुए लाया गया है।
वहीं ट्रेन दुर्घटना में कई यात्री चोटिल भी दिखे, जिनके चेहरे पर घर लौटने की खुशी देखी जा सकती है। पूरा परिवार चोटिल होने के बाद भी सही सलामत घर पहुंचे गए, ये ख़ुशी यात्रियों के चेहरे पर दिख रही थी। वहीं दुर्घटना के समय को याद कर यात्रियों ने कहा कि हमलोग बाल-बाल बच गए। चारों तरफ चीख पुकार मची थी। ट्रेन के डिब्बे पटरी से नीचे पलटे देख डर समा गया था। इतने बड़ी दुर्घटना के शिकार होकर भी हमलोग भगवान की कृपा से बच कर अपने घर आ गए।
हादसे के बाद दरभंगा पहुंचे यात्री सुनील कुमार ने बताया कि हादसे में काफी लोगों को चोटें आईं। सुनील ने कहा कि बाहर की स्थिति काफी डरावनी लग रही थी। एक बोगी दूसरी बोगी पर चढ़ी गई थी। देखने से स्थिति काफी भयावह लग रही थी। हालांकि देखने में हादसा जितना बड़ा लगा, उससे कम लोगों की क्षति हुई।
ट्रेन में सफर कर रही सोनी देवी ने बताया कि वह अपना इलाज कराकर लौट रही थीं। जिस समय हादसा हुआ, वह वक्त काफी डरावना दृश्य था। महिला ने बताया कि ‘हमलोगों ने खाने का ऑर्डर दिया था। खाने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना घटी गई। दुर्घटना के पहले हमलोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन में तेज आवाज होने लगी। ट्रेन के अंदर बोगियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग कहने लगे कि गाड़ी पलट गई है। हमारी बोगी भी पटरी से अलग हो गई, लेकिन हमलोगों को कुछ नहीं हुआ। भगवान की कृपा से हमारे बोगी में किसी लोगों को कुछ नहीं हुआ।’
आज ट्रेन से दरभंगा पहुंचे 16 यात्रियों ने जीआरपी में अपने सामान गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई है। जीआरपी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि 16 यात्रियों ने सामान गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई है। इसके लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्यवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’