चिराग पासवान को दी गई जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी

 पिता रामविलास की मूर्ति तोड़े जाने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

 पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अब Z कैटेगरी की सुरक्षा मिल गई है। यह फैसला उनके पिता, दिवंगत रामविलास पासवान की मूर्ति तोड़े जाने के दो दिन बाद लिया गया है। पहले उनकी सुरक्षा में SSB कमांडो तैनात थे, लेकिन अब CRPF की टीम उनकी सुरक्षा संभालेगी। चिराग पासवान को अब कुल 33 सुरक्षाकर्मी सुरक्षा प्रदान करेंगे। इनमें 10 हथियारबंद सुरक्षाकर्मी उनके आवास पर हमेशा तैनात रहेंगे। इसके अलावा, 6 PSO चौबीसों घंटे उनकी सुरक्षा करेंगे। सुरक्षा में तीन शिफ्ट में 12 कमांडो, निगरानी के लिए दो कमांडो और तीन प्रशिक्षित ड्राइवर भी शामिल होंगे।
केंद्रीय गह मंत्रालय की ओर से चिराग पासवान को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। पहले एसएसबी के कमांडो उन्हें सुरक्षा दे रहे थे। अब सीआरपीएफ सुरक्षा देगी।चिराग पासवान की सुरक्षा रामविलास पासवान की मूर्ति तोड़े जाने के बाद बढ़ाई गई है। बता दें, चिराग पासवान अभी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से 4 दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत फ्रांस यात्रा पर हैं। वो 11 अक्टूबर को फ्रांस गए थे।
यह घटना गया के अतरी विधानसभा क्षेत्र में घटी थी। शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने रामविलास पासवान की मूर्ति के दोनों हाथ तोड़ दिए और चेहरे को भी नुकसान पहुंचाया था। इस घटना से लोजपा (रामविलास) के नेता आक्रोश में हैं। इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं।
पार्टी नेताओं ने नीमचक बथानी में मामला दर्ज कराया है और जिला पुलिस जांच में जुट गई है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह मूर्ति लगभग दो साल पहले स्थापित की गई थी और इसका अनावरण खुद चिराग पासवान ने किया था।
बता दें कि वीवीआईपी और अन्य महत्वपूर्ण लोगों को सुरक्षा खतरों को देखते हुए सुरक्षा प्रदान की जाती है। पुलिस के साथ-साथ एसपीजी, एनएसजी, ITBP और सीआरपीएफ जैसी एजेंसियां भी सुरक्षा कवर प्रदान करती हैं।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग