मुजफ्फरपुर: बन्दरा के 9 पैक्सों में शांति-सुरक्षा के बीच मतदान सम्पन्न

 सहज एवं बेख़ौफ़ अंदाज़ में लोगों ने की वोटिंग, सुबह से शाम तक आते रहे वोटर

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। प्रखंड के विभिन्न पैक्सों में मंगलवार को संगीनों के साये में शांति सुरक्षा के बीच अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों के मतदान हो गए।मतदान शाम के 4:30 बजे तक चले। सुबह से ही मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह का माहौल देखा गया। सुबह से शाम तक मतदान केंद्र पर वोटर आते रहे और सहज तरीके से मतदान कर जाते रहे। प्रखण्ड क्षेत्र के कुल 127 पैक्स प्रत्याशियों के भाग्य मत पेटियों में सील बंद हो गए। प्रखंड के सिमरा, नूनफारा,पिरापुर, रामपुरदयाल एवं अन्य मतदान केंद्रों पर भ्रमण के दौरान बन्दरा सीओ अंकुर राय ने बताया कि शांति सुरक्षा के बीच लोग मतदान करते रहे। शुरुआती घंटे से ही लोगों का आना मतदान केंद्रों पर शुरू हो गया और लोग सहज तरीके से मतदान करते देखे गए। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों और सुरक्षा बलों की टीम मतदान केंद्रों पर अपनी तय जिम्मेवारी के अनुसार लगातार सक्रिय रहे। बताया कि बन्दरा प्रखंड में कुल 12 पैक्स है। जिनमें 11 में पैक्स निर्वाचन की प्रक्रिया होनी थी। हत्था एवं तेपरी पैक्स में निर्विरोध चयन के बाद प्रखंड क्षेत्र के 9 पैक्सों में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्वाचन की प्रक्रिया आज कराई गई है । मतपेटियों को प्रखंड मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। न्यू बीआरसी भवन में बुधवार को मतगणना का कार्य कराया जाएगा।

  • Related Posts

    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading
    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप