मुजफ्फरनगर: पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पिता-बेटी की मौत, 21 लोग घायल

द न्यूज 15
मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति और उसकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के होशियारपुर जिले से संभल के भुलावाई और बदायूं के हुसैनपुर गांव के 25 मजदूर पिकअप गाड़ी में सवार होकर होली मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर खड़ी पिकअप गाड़ी में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार एक युवती समेत दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 घायल हुए हैं। मृतक संभल और बदायूं के रहने वाले थे।
एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मजदूरों का एक समूह होली मनाने के लिए पंजाब से मुरादबाद लौट रहा था। उन्होंने बताया कि समूह जिस पिकअप ट्रक में यात्रा कर रहा था, उसे फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। अधिकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए पिता-पुत्री की पहचान 35 वर्षीय वेदराम और 10 वर्षीय छवि के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

Related Posts

सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
  • TN15TN15
  • November 22, 2026

पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

Continue reading
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
  • TN15TN15
  • November 20, 2026

हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

  • By TN15
  • November 23, 2026
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

  • By TN15
  • November 23, 2026
भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

  • By TN15
  • November 23, 2026
श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा