मुंगेर: गले में दुपट्टा बांध कर प्रेमिका की मां ने की प्रेमी की हत्या

 मुंगेर पुलिस का खुलासा -प्रेम प्रसंग में गई युवक की जान

 मुंगेर। मुंगेर के 22 वर्षीय किशन शर्मा की हत्या का रविवार (22 सितंबर) को पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई थी। किशन शर्मा की जान प्रेम प्रसंग में गई है. इस मामले में युवती की मां के साथ दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल 17 सितंबर की देर रात किशन शर्मा अपने गांव की 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका के घर उससे मिलने गया था, जंहा लड़की के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी थी।
18 सितम्बर को जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के दरियापुर पंचायत टू के जमघट गांव स्थित बाबूलाल यादव के बगीचे में 22 वर्षीय एक युवक का शव मिला था. मृतक युवक की पहचान जमघट गांव निवासी अशोक शर्मा के पुत्र किशन शर्मा के रूप में हुई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या के मामले में गंगटा थाना में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया, जिसमें खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चन्दन कुमार, गंगटा थानध्यक्ष राहुल कुमार टेटिया, बंबर थानाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह और जिला आम सूचना इकाई की टीम को शामिल कर मुंगेर सहित पास के जिले जमुई में भी छापेमारी की गई, जंहा पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
खड़गपुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी चन्दन कुमार ने शनिवार को एसपी कार्ययालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मृतक युवक किशन शर्मा की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई थी. 17 सितंबर की देर रात किशन शर्मा अपने गांव में प्रेमिका के घर मिलने गया था, जंहा लड़की के परिवार वालो ने दोनों को देख लिया. इसके बाद घरवालों ने किशन शर्मा को पकड़कर लिया और उसे गले में दुपट्टा लगाकर गला दबाकर हत्या कर दी गई. इसके बाद लड़की के घरवालों और अन्य ग्रामीणों की मदद से शव को ठिकाने लगाने के लिए बाबूलाल यादव के बगीचे में शव को फेंक दिया था।
डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस ने दुपट्टा को बरामद किया था, जिसके आधार पर वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के बाद लड़की की मां सरिता देवी, ग्रामीण संजय पंडित और भवेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि लड़की की मां को खड़गपुर थाना क्षेत्र के इलाके से और दो अन्य ग्रामीण को गंगटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि इस हत्या में तीन नामजद लोगों को गिरफ्तार किया गया। अन्य पांच नामजद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी चंदन कुमार ने बताया कि मृतक का मोबाइल अब तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस इस जांच में जुटी है कि लड़की ने युवक को मिलने के लिए फोन कर घर पर बुलाया था या लड़की के घर वालों ने युवक की हत्या के नियत से लड़की का सहारा लेकर फोन कर बुलाया था, इसकी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

    • By TN15
    • August 14, 2026
    किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

    सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

    • By TN15
    • August 14, 2026
    सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

    NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’

    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया

    • By TN15
    • August 14, 2026
    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान