तेजस्वी का नाम सुनते ही हत्थे से उखड़े जीतन राम मांझी

 कहा: नवादा कांड में स्थानीय प्रशासन भी दोषी

 नवादा। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी नवादा के कृष्णा नगर में हुए अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए CBI जांच की मांग की। मांझी ने कहा कि अगर कोर्ट समय पर फैसला देती तो महादलित परिवारों को इस मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ता। पीड़ित परिवारों ने बताया कि तीन बार जमीन को लेकर विवाद हुआ लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मांझी ने आरोप लगाया कि बिहार में 70% ज़मीन पर राजद का कब्जा है और इस घटना में भी कई और लोगों के शामिल होने की आशंका है।
मांझी ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि 1965 से महादलित परिवार यहां रह रहे हैं और प्रशासन बता रहा है कि वे सिर्फ 3 साल से यहां हैं। यह बहुत बड़े दुर्भाग्य की बात है कि प्रशासन सच्चाई नहीं बता रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर महादलित परिवारों के घर जलाए गए हैं। सीबीआई जांच होगी तो कई लोगों के नाम सामने आएंगे। मांझी ने कहा कि इस घटना में शामिल आरोपी नंदू पासवान के साथ और भी लोग शामिल हैं। इस घटना को अंजाम देने वाले माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। तेजस्वी यादव का नाम सुनते ही जीतन राम मांझी भड़क गए। उन्होंने आरजेडी को खरी खोटी सुनाई।
मांझी ने कहा कि नवादा की घटना में प्रशासन दोषी है। इस टोला में आज जो कुछ व्यवस्था है वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन भू-माफियाओं का साथ दे रहा है। मांझी ने कहा कि जिस पासवान जाति का नाम आ रहा है उसके पीछे अदृश्य शक्तियां काम कर रही हैं। मुझे मालूम है कि ऐसी अदृश्य शक्तियां हैं जिसके इशारे पर ही सब कुछ होता है। हम मांग करते हैं कि इस घटना की सीबीआई जांच हो। मांझी ने कहा कि कृष्णा नगर की यह पहली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में दलितों को जमीन तो दे दी जाती है लेकिन कब्जा नहीं करने दिया जाता है। इस दौरान मांझी ने यादव जाति और राजद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना वारिसलीगंज के बरनावा गांव में भी हो सकती है, जहां यादवों ने महादलितों की जमीन पर कब्जा कर लिया है।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया