हिसार में कीचड़भरी सड़क बनी परेशानी का सबब, निजी कब्जे से रुका पक्कीकरण कार्य

हिसार।  हरियाणा के हिसार जिले के बीड़ बबरान गांव की मुख्य सड़क की हालत इन दिनों बदहाल है। हाल की बारिशों के बाद यह सड़क कीचड़ और जलजमाव से लबालब हो चुकी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलना तो दूर, दुपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क के पक्कीकरण का कार्य शुरू किया गया था, जिसमें से अधिकांश हिस्से का निर्माण हो चुका है। लेकिन कुछ हिस्से पर एक निजी व्यक्ति के कब्जे के कारण काम बीच में ही रुक गया, जिससे वह हिस्सा अब दलदल जैसा बन चुका है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दुपहिया चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ से भरे इस रास्ते पर फिसलने और गिरने की घटनाएं आम हो गई हैं।

यह सड़क केन्द्रीय भेड़ फार्म और राज्य फार्म को भी जोड़ती है, जिससे इन संस्थानों के कर्मचारियों की आवाजाही भी बाधित हो रही है। कर्मचारी भी इस स्थिति से बेहद परेशान हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब कब्जा हटवाकर शेष सड़क निर्माण को पूरा कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके और सुरक्षित आवागमन बहाल हो सके।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा