मोतिहारी: भव्य रूप में मनाया जाएगा जिला का स्थापना दिवस समारोह : सौरभ जोरवाल

 02अक्टूबर को मनाया जाएगा पूर्वी चंपारण जिला स्थापना दिवस, निकलेगी प्रभात फेरी और होगा रंगारंग कार्यक्रम

मोतिहारी । समाहरणालय स्थित डॉक्टर राधाकृष्णन सभागार में जिला स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी सौरव जोरवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, शिक्षाविद, कला प्रेमी, सांस्कृतिक कर्मी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्य गण का जिलाधिकारी ने स्वागत किया जिसके बाद बैठक की कार्रवाई प्रारंभ हुई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि 1972 में चंपारण जिला को विभाजित कर पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण जिला बनाया गया। जिला का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाने का सिलसिला एक दशक पूर्व प्रारंभ हुआ। तब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण जिला का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
आज की बैठक में पूर्वी चंपारण जिला के 53 वें स्थापना दिवस को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
पूर्वी चंपारण जिला स्थापना दिवस 2 अक्टूबर के अवसर पर सुबह में 6:00 बजे स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार से निकाली जाएगी जो शहर के बलुआ चौक तक जाएगी और पुनः वापस गांधी बाल उद्यान (गांधी मैदान के पास) आएगी। इसके बाद 7:30 बजे पूर्वाह्न में गांधी बाल उद्यान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। माल्यार्पण के पश्चात यहां पर गुब्बारा उड़कर विकास के पथ पर बढ़ता पूर्वी चंपारण का संदेश दिया जाएगा।
सुबह के 8:00 बजे मोतिहारी शहर स्थित बापू को समर्पित चरखा पार्क में गांधी जी पर आधारित भजन कीर्तन एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। दिन के 10:00 बजे से गांधी मैदान में खेल कूद का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। दिन के 2:00 बजे से समाहरणालय के ठीक सामने आईसीडीएस के सौजन्य से रंगोली प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन होगा। जिसमें स्कूली बच्चे, जिला युवा उत्सव के विजेता कलाकार एवं नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति कराई जाएगी। सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु कलाकार चयन के लिए एक समिति बनाई गई और समिति को सांस्कृतिक कार्यक्रम का रूपरेखा बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि पूर्वी चंपारण की गरिमा के अनुकूल सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य रूपरेखा बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्थापना दिवस का व्यापक प्रचार प्रसार कराई जाए। बैठक में निर्णय लिया कि स्थापना दिवस मुख्य समारोह सांस्कृतिक संध्या के उद्घाटन के लिए जिला के प्रभारी मंत्री के साथ-साथ जिला के सभी सांसद, सभी विधायक, विधान पार्षद गण को आमंत्रित किया जाएगा। इसकी सभी तैयारी कर लेने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित पदाधिकारी को दिया गय। मौके पर नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शैलेंद्र भारती, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश्वरी पांडे, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, जिला नजारत शाखा, विकास शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रो.अरुण कुमार पूर्व प्राचार्य एमएस कॉलेज मोतीहारी, संजय कुमार पांडे, रामचंद्र प्रसाद साह, शैलेंद्र कुमार सिंहा, इवलिन विनय, प्रो.दिवाकर नारायण पाठक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading
    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है