चंपारण : राज्य रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता के पहले दिन पूर्वी चंपारण के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

मोतिहारी। साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के तत्वावधान में पूर्वी चंपारण जिला साइक्लिंग संघ द्वारा आयोजित की जा रहीं दो दिवसीय 16वी राज्य सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं यूथ बालक-बालिका रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के पहले दिन यूथ के बालिका वर्ग के व्यक्तिगत समय स्पर्धा के 8 किलोमीटर रेस में पूर्वी चंपारण की सुप्रिया, शालिनी एवं अवंशिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि यूथ बालक वर्ग में 8 किलोमीटर रेस में पूर्वी चंपारण के रितिक कुमार ने प्रथम, परिवर्तन के नीरज ने द्वितीय व रोहतास के मुकेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर बालिका वर्ग में 8 किलोमीटर रेस में सिवान की अमृता कुमारी प्रथम, पूर्वी चंपारण की सृष्टि कुमारी द्वितीय एवं पूर्वी चंपारण की सिया कुमारी ने ही तृतीय स्थान हासिल किया. सब जूनियर बालक वर्ग के 8 किलोमीटर रेस में ही सिवान के शशि यादव प्रथम, पूर्णिया के आर्यन सिंह द्वितीय एवं पूर्वी चंपारण के शौर्य कुमार ने तृतीय स्थान पर कब्ज़ा किया।
जूनियर बालिका के व्यक्तिगत स्पर्धा के 16 किलोमीटर रेस में सारण की सुहानी ने प्रथम, पूर्णिया की शालिनी कुमारी ने द्वितीय एवं पूर्वी चंपारण की अप्पी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि जूनियर वर्ग के 16 किलोमीटर टाइम ट्रायल में पूर्णिया के आर्यन तेजस ने प्रथम, सिवान के विकास यादव ने द्वितीय एवं पूर्वी चंपारण के दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालिका वर्ग में आईटीटी 24 किलोमीटर रेस में पूर्वी चंपारण की बेबी कुमारी प्रथम, सारण की मंजू कुमारी द्वितीय व पूर्वी चंपारण की श्वेता कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया. सीनियर बालक वर्ग के 24 किलोमीटर रेस में गया के प्रहलाद कुमार प्रथम, भभुआ के नीतीश कुमार ने द्वितीय एवं भभुआ के ही विकास कुमार सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया. इससे पूर्व पिपराकोठी- गोपालगंज फोरलेन में कोटवा थाना अंतर्गत गढ़वा खजुरिया के समीप आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर निगम के उप मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद, एनएचएआई मोतिहारी के परियोजना निदेशक अमरेश कुमार शर्मा, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव डॉक्टर कौशल किशोर सिंह, पश्चिम चंपारण के जिला खेल पदाधिकारी विजय पंडित, जिला साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अतुल कुमार, पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह, निगम पार्षद धीरज जायसवाल, राजेश्वर यादव ने दीप प्रज्जवलन कर किया। मौके पार पूर्वी चंपारण जिला साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा, संयुक्त सचिव अशोक मेहरा, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, संरक्षक राजेश कुमार सहित काफ़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    झारखंड के गिरिडीह जिले से सोमवार सुबह एक…

    Continue reading
    नितेश राणे ने विपक्ष को बताया ‘औरंगजेब का वंशज’, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- ‘वो रोज सुबह उठकर…’
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘पिकनिक’ के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप 

    • By TN15
    • July 14, 2026
    ‘पिकनिक’ के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप 

    यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें  :  इमरान मसूद

    • By TN15
    • July 14, 2026
    यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें  :  इमरान मसूद

    पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

    • By TN15
    • July 14, 2026
    पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

    ‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका…’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

    • By TN15
    • July 14, 2026
    ‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका…’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

    दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी

    • By TN15
    • July 14, 2026
    दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी

    5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद… ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा

    • By TN15
    • July 14, 2026
    5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद… ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा