जाइंट पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ किया तीनों जोन के बॉर्डर का निरीक्षण

ऋषि तिवारी
नोएडा। कांवड़िये भारी तादाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं जिसके कारण नोएडा पुलिस ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। शनिवार को भी पुलिस के जाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीना ने अधिकारियों के साथ अंतरजनपदीय सीमा के पास पैदल गश्त कर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जाएजा लिया।

जाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीना ने कांवड़ यात्रा के चलते अंतरजनपदीय सीमा के पास पैदल गश्त कर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का निरीक्षण किया। ज्वाइंट सीपी (कानून व्यवस्था) शिवहरि मीना ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का जाएजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दादरी, बादलपुर, फेज-3 और सेक्टर-63 के साथ कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के तीनों जोन के अंतरजनपदीय बॉर्डर दादरी, लाल कुआं, एसजेएम कट, बिसरख, सेक्टर-63, सेक्टर-71, मॉडल टाउन समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया।

इस दौरान कांवड़ रूट पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी को निर्देश दिए कि गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा सुरक्षित और सुचारू रूप से गुजरे और किसी भी शिवभक्त को किसी तरह की परेशानी न हो। अधिकारी ने कहा कि आयोजक उचित स्थान पर शिविर लगाएं। साथ ही सभी सीमावर्ती राज्यों और जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपसी सामंजस्य बनाया गया है।

  • Related Posts

    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    84वें भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर दिल्ली में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!

    हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

    • By TN15
    • August 8, 2026
    हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट