विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने गांव शामगढ़ में किया विकास कार्यों का उद्घाटन

करनाल (विसु)। नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने मंगलवार को गांव शामगढ़ में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बने ओपन जिम, पार्क, शमशान घाट में पेवर ब्लॉक और कम्युनिटी सेंटर हॉल, रसोई व शौचालय का उद्घाटन किया। विधायक का गांव शामगढ़ में पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि इन विकास कार्यों से गांव के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मनोरंजन करने और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। प्रदेश में नॉन स्टॉप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। वर्तमान सरकार जनता की कसौटी पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची मेरिट के आधार पर रोजगार मिल रहा है।
इस अवसर पर गांव की सरपंच सरदारनी गुल ढिल्लो, रविजीत सिंह, बालकिशन, मनोहर लाला, श्यामसुंदर, रजनीश, सुदर्शन, यशपाल, अमित, माईचंद, शिवकुमार, निर्मल, अनिल, गुरमुख, हरिसिंह, अनिल, जितेंद्र बाजवा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना…

    Continue reading
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    • By TN15
    • September 2, 2026
    50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल

    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    • By TN15
    • September 2, 2026
    राम मंदिर के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’