ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता मुहिम

करनाल, (विसु)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज चालान ड्राइव का आयोजन किया गया।
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने बताया कि जिला में ट्रैफिक पुलिस के सौजन्य से 6 से 9 मई तक चालान ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमे ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है तथा पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल द्वारा 10 मई को लगने वाली लोक अदालत के बारे में भी बताया जा रहा है।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को

 

सीजेएम इरम हसन ने बताया कि 10 मई को जिला न्यायालय व सब डिवीजन इन्द्री, असंध और घरौंडा की अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जन साधारण से अपील की कि वे नेशनल लोक अदालत में अपने लंबित मुकदमों का निपटारा करवाएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में निपटारा होने पर किसी की हार नहीं होती और आपसी रजामंदी से मुकदमे का निपटारा किया जाता है। इससे समय व धन की बचत होती है। लोक अदालत के निर्णय पर आगे अपील भी नहीं होती। उन्होंने यह भी बताया कि जिला एडीआर सेंटर में स्थापित स्थाई लोक अदालत में प्री लिटिगेशन स्टेज के मामलों के लिए लोक अदालत का आयोजन 8 मई को किया जाएगा।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया