मनीष सिसोदिया ने जेल से चिट्ठी लिख कहा- मुझे डरा नहीं सकते, राघव बोले- LG को क्या नहीं डालते जेल में

आम आदमी पार्टी इन दिनों अपने नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर खासी चर्चा में है। आप के नेता सीबीआई और ईडी की कार्रवाई को साजिश करार दे रहे हैं। तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया ने एक पत्र लिख कहा है कि केंद्र सरकार इस कार्रवाई से मुझे डरा नहीं सकती है।

वहीं आप नेता राघव चड्डा ने शीनवार (11 मार्च) को प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि जिस शराब नीति को लेकर भाजपा हल्ला कर रही है उसे उप राज्यपाल ने लागू करने की मंजूरी दी थी, उन्हे क्यों गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

मनीष सिसोदिया की चिट्ठी में क्या है?

दिल्ली की पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी का टाइटल ‘शिक्षा, राजनीति और जेल’ लिखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री के रूप में काम करते हुए बहुत बार ये सवाल मन में उठता है कि देश और राज्य की सत्ता तक पहुंचे नेताओं ने देश के हरेक बच्चे के लिए शानदार स्कूल और कॉलेज का इंतजाम क्यूं नहीं किया?

“एक बार अगर पूरे देश में, पूरी राजनीति और तन-मन-धन से शिक्षा के काम में जुट गई होती तो आज हमारे देश के हर बच्चे के लिए विकसित देशों की तरह अच्छे से अच्छे स्कूल होते। फिर क्यूं शिक्षा को सफल राजनीति ने हमेशा हाशिए पर रखा? आज जब कुछ दिनों से जेल में हूं तो इन सवालों के जवाब खुद मिल रहे हैं. देख पा रहा हूं कि जब राजनीति में सफलता जेल चलाने से मिल जा रही है तो स्कूल चलाने से राजनीति की जरूरत भला कोई क्यूं महसूस करेगा। मनीष सिसोदिया ने इस पत्र में और भी का बातें लिखी हैं।

राघव चड्डा ने क्या कहा

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने इस ही मुद्दे को लेकर एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जिस शराब नीति के तहत भाजपा ने इतना हँगामा किया है और ईडी ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है उसे लागू करने की मंजूरी दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दी थी। सीबीआई या ईडी उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं कर रही है? राघव चड्डा ने कहा कि भाजपा भारत में एक पार्टी और एक नेता चाहती है और वे हर राजनेता को जेल में डालना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि भारत निरंकुशता में बदल जाए।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे