लैंड फॉर जॉब स्कैम में तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ीं, सीबीआई ने दूसरी बार भेजा बुलावा

तेजस्वी यादव को इससे पहले सीबीआई ने 4 फरवरी को समन भेजा था लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सीबीआई ने शनिवार को जमीन के बदले नौकरी घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को इससे पहले सीबीआई ने ४ फरवरी को समन भेजा था लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। सीबीआई ने सूबतों और उनके खिलाफ पेपर ट्रेल के आधार पर तलब किया है।
नौकरी के बदले जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 10 मार्च को तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित निवास पर छापेमारी की थी। ईडी के अधिकारियों ने दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित उनके आवास सुबह 8.30 बजे छापेमारी शुरू की थी। इस सप्ताह ही सीबीआई ने मामले के संबंध में लालू यादव और उनकी पत्नी से क्रमशज् दिल्ली और पटना में कई घंटे तक पूछताछ की। तेजस्वी यादव ने सीबीआई की कार्रवाई को उनके परिवार के भारतीय जनता पार्टी के निरंतर विरोध के कारण बताया। बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, यह एक खुला रहस्य है कि जांच एजेंसियां भाजपा के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं और उन लोगों की मदद कर रही हंै जो बीजेपी के साथ गठबंंधन करन के लिए सहमत हैं।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा था कि मामले में आरोपों में आपराधिक साजिश (१२०-बी), आईपीसी के तहत धोखाधड़ी (४२०) ओैर भ्रष्टाचार शामिल हैं। चार्जशीट के अनुसार 2004 और 2014 के बीच एक साजिश रची गई थी, जिसके तहत पुरी और रांची में स्थित भारतीय रेलवे के बीएनआर होटलों को पहले आईआरसीटीसी को स्थानांतरित कर दिया गया था। फिर इसे पटना स्थित सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड को लीज कर दिया गया। सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दायर किया है। सभी आरोपियों को 15 मार्च को तलब किया गया है। ईडी का मामला धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य