अखिलेश यादव के समर्थन में जनता से बोली ममता बनर्जी, “योगी आएगा तो आपको खा जाएगा”

द न्यूज़ 15
लखनऊ। UP विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को अखिलेश के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा के लिए वोट की अपील करते हुए पश्चिम बंगाल की CM और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी में ‘योगी आएगा तो आपको खा जाएगा’। ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यकों से भी एकजुट होकर सपा के लिए वोट करने की अपील की।
ममता बनर्जी ने कहा, उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और अगर यहां से भाजपा गई तो पूरे देश से चली जाएगी इसलिए भाजपा को उप्र में हराना जरूरी है। यूपी की लड़ाई इज्जत की लड़ाई है, यूपी में यदि अखिलेश जीत जाएंगे, वेस्ट यूपी के लोगो से अपील करते हुए कहा कि आप दिशा दिखा दीजिए, तो पूरा यूपी आपको फॉलो करेगा।”
ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी सरकार उनकी नकल करती है। उन्होंने कहा, ”नकल करो अच्छा चीज नकल करो। मर्डर मत करो, नोटबंदी मत करो, एनआरसी मत करो, बंटवारा मत करो। फिर योगी जी आ जाएगा तो आपको पूरा खा जाएगा। राजनीति के रूप में अर्थनीति के रूप में। हर जगह। इसको कुछ आता नहीं है। इसलिए वह जा रहा है। जो जाता है उसे जाने दीजिए।” ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी में वोट बंटवारे से बचना है। टीएमसी प्रमुख ने दलितों, जाट, मुस्लिम, हिंदू सभी से एकजुट होकर सपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस और AIMIM की ओर इशारा करते हुए कहा कि अपना वोट बेकार ना जाने दें।
ममता ने कहा, ”हमारा जितना मॉइनॉरिटी भाई-बहन है, आप सभी से कहूंगी कि एकजुट होकर किसी और को नहीं, सपा को वोट दीजिए। हमारा जितना और भी जातिया हैं, चाहे ब्राह्मण हो, मुस्लिम हो, हिंदू हो, सिख हो, ईसाई हो, दलित हो, ठाकुर हो, आदिवासी, सभी जातियों से कहूंगी कि हर-हर महादेव कहकर कहूंगी कि आप लोग बड़े दिल से आगे बढ़ें।”
बीजेपी के संकल्प पत्र पर तंज कसते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ”हमें नहीं मालूम भाजपा ने आज ‘मेनीफेस्टो’ जारी किया है या ‘मनीफेस्टो’ जारी किया, कोरोना में इतने लोग मारे गए, हाथरस में जो हुआ उसके लिए पहले भाजपा माफी मांगे, फिर वोट मांगे।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सबसे ज्यादा पैसा उत्तर प्रदेश को दिया, फिर भी राज्य में कोई विकास नहीं हुआ |

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

  • By TN15
  • October 17, 2026
दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

  • By TN15
  • October 17, 2026
रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

  • By TN15
  • October 17, 2026
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

  • By TN15
  • October 17, 2026
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!